ब्रेकिंग

एक घर को किया क्षतिग्रस्त, फसलें तबाह

मुख्य अतिथि ने फीता काटकर किया उद्घाटन

भारी मात्रा में भारतीय व नेपाली नकदी बरामद

सेनानी उत्तराधिकारियों ने देशभक्ति और बलिदान की चर्चा की

प्रत्येक मतदेय स्थल का चयन निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जाए

Ad

डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा बैठक : क्षेत्र भ्रमण के दौरान मतदान केन्द्रों का अनिवार्य रूप से सघन निरीक्षण अवश्य करें

Kunwar Diwakar Singh

Wed, Aug 13, 2025

बहराइच। त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण हेतु जनपद में संचालित अभियान की समीक्षा हेतु मंगलवार को देरशाम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/उप जिलाधिकारी व सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों/तहसीलदार, सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी व खण्ड शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया कि पुनरीक्षण अभियान का जायज़ा लेने के उद्देश्य से क्षेत्र भ्रमण के दौरान मतदान केन्द्रों का अनिवार्य रूप से सघन निरीक्षण अवश्य करें। डीएम श्री त्रिपाठी ने सभी सम्बन्धित को निर्देश दिया कि मतदान केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान भवन की स्थित, रैम्प, पेयजल, प्रसाधन इत्यादि मूलभूत सुविधाओं का भली प्रकार से जायज़ा लेते हुए शत-प्रतिशत मतदान केन्द्रों की सत्यापन आख्या निर्वाचन कार्यालय को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। डीएम श्री त्रिपाठी ने सभी सम्बन्धित को निर्देश दिया कि ग्राम स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग से पुनरीक्षण अभियान की तिथियों का प्रचार-प्रसार कराया जाये ताकि अर्हता रखने वाले सभी नागरिक मतदाता सूची में नाम सम्मिलित करा सकें। डीएम ने निर्देश दिया कि सभी बीएलओ आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार घर-घर जाकर गणना और सर्वेक्षण एवं हस्तलिखित पाण्डुलिपि तैयार करने का कार्य पूरी सावधानी के साथ करें ताकि जिले में त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार हो। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी (पं.)/मुख्य राजस्व अधिकारी देवेन्द्र पाल सिंह ने राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी समयसारिणी की जानकारी देते हुए बताया कि 19 अगस्त से 29 सितम्बर तक बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर गणना और सर्वेक्षण एवं हस्तलिखित पाण्डुलिपि तैयार करने की अवधि (01 जनवरी, 2025 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी अर्ह व्यक्तियों के नाम सम्मिलित किए जाएंगे)। ऑनलाइन आवेदन करने की अवधि 19 अगस्त से 22 सितम्बर तक निर्धारित है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अमित कुमार सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें