: हत्यारोपी को नौ वर्ष की सजा
Admin
Fri, Sep 27, 2024बहराइच। गैर इरादतन हत्या के आरोपी को न्यायालय द्वारा 9 वर्ष 2 माह का कारावास की सजा सुनाई गई है। साथ ही पांच हजार रूपये का अर्थदण्ड भी लगाया गया है। मामला थाना हुजूरपुर का है। जहां बीते 22 अगस्त 2015 को चोगी उर्फ हसीब ने पत्नी की पिटाई न करने से नाराज होकर ससुर की लाठी, डण्डे से पीटकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद थाना हुजूरपुर में गैर इरादन हत्या का अभियोग दर्ज किया गया था। मुकदमा एएसजे एसटीसी प्रथम आनन्द शुक्ला की अदालत में चल रहा था। जिसमें न्यायालय द्वारा बहस के उपरांत आरोपी चोंगे उर्फ हसीब पुत्र महबूब निवासी वासपुरवा पाटूपुर थाना हुजूरपुर को 9 वर्ष 2 माह की सजा सुनाई गई तथा पांच हजार रूपये का अर्थदण्ड भी लगाया गया। जुर्माना न अदा करने की स्थिति में आरोपी को एक वर्ष का अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी पड़ेगी।
ततेहरा हत्याकाण्ड के दो आरोपियों को फांसी की सजा
सितम्बर 2021 में आरोपियों ने महिला व उसके तीन बच्चों समेत चार की की थी हत्या
बहराइच। फखरपुर के ततेहरा में वर्ष 2021 में हुए महिला व उसके तीन बच्चों की हत्या के मामले में न्यायालय द्वारा दो आरोपियों को फासी की सजा सुनाई गई है। मुकदमें में एक आरोपी नाबालिग भी था। जिसका मुकदमा पाक्सो एक्ट में अभी भी विचाराधीन है। मामले के अनुसार ततेहरा निवासी ननकू, सलमान व दानिस जो मुम्बई में रहकर काम करते थे। आरोपियों ने मुम्बई निवासी महिला मैरी कात्यायन को अपने प्रेम जाल में फसा कर उसका मकान बिकवा दिया था तथा महिला को बहला फुसलाकर उसके तीन बच्चों सहित लखनऊ लाया गया। जहां वह सभी एक होटल मंे एक रात रूके थे। जिसके चारो को अपने गांव ले लाये थे। महिला का पैसा हड़पने की नियत से आरोपियों ने एक-एक कर उसके बच्चों व महिला की हत्या कर शवों को गन्ने व धान के खेत में इधर उधर फेंक दिया गया था। उक्त हत्याकाण्ड पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था। तत्कालीन पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह, एएसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह, तत्कालीन क्षेत्राधिकारी कमलेश सिंह व थानाध्यक्ष राजेश कुमार के साथ पुलिस टीम को लेकर खेतों की खाक छानी थी। खेतों में छानबीन के दौरान एक पर्चा बरामद हुआ था। जिसने हत्याकाण्ड का राजफाश करने में मदद की थी। आरोपियों ने मैरी कात्यान 35 वर्ष, उसकी बेटी 11 वर्षीय रजाती, बेटा जोसेफ 07 वर्ष तथा बेटी सौन्दर्या 04 वर्ष निवासीगण मुम्बरा देवी थाना मुम्बरा जनपद थाणे महाराष्ट्र की हत्या की थी। मुकदमा एडीजे प्रथम पवन कुमार सिंह की अदालत पर विचाराधीन चल रहा था। एडीजीसी क्रिमनल प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि हत्याकाण्ड के आरोपी ननकू व सलमान को अदालत द्वारा फासी की सजा सुनाई गई। जबकि एक अन्य आरोपी दानिस का मुकदमा पाक्सो एक्ट में अभी भी विचाराधीन चल रहा है।
स्कूल में घायल छात्र की इलाज के दौरान लखनऊ में मौत
बहराइच। विद्यालय में घायल हुए छात्र की इलाज के दौरान लखनऊ मंे मौत हो गई। जिसके बाद पिता ने शिक्षक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। गौरतलब हो कि बीते दिनांे कोतवाली नानपारा अन्तर्गत सांईनपुरवा निवासी शादाब अली पुत्र इरशाद अली मटेरा में संचालित अवध बिहारी मेमोरियल स्कूल में कक्षा 1 का छात्र था। बीते गुरूवार को स्कूल में वह घायल हो गया था। विद्यालय द्वारा बताया गया था कि बंदर ने उस पर ईट गिरा दी है। जिससे वह घायल हो गया है। हालांकि पिता द्वारा बेटे की मौत के बाद शिक्षक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक नानपारा प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।
तेंदुए के हमले मे बालिका व युवक घायल
सीएचसी से मेडिकल कालेज रेफर, हालत गंभीर
बहराइच। कतर्निया घाट वन क्षेत्र के सुजौली रेंज अंतर्गत सुजौली के अयोध्यापुरवा गांव में गांव निवासी वसीम के घर बीती रात तेंदुआ घुस गया। जिसने घर में सो रही 13 वर्षीय बालिका साईबा पर हमला कर दिया। बालिका के चीखने पर परिजनों की नींद खुली जिसके बाद सभी बच्ची को बचाने के लिए हाका लगाते हुए दौड़ पड़े। इस दौरान तेंदुआ बालिका को घायल करके गन्ने के खेत में घुस गया। ग्रामीण पूरी रात हाका लगाते रहे। इस बीच परिजन घायल बालिका को इलाज के लिए सीएचसी ले गए। सीएचसी में भी उसका इलाज सम्भव नही हुआ तो चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कालेज बहराइच के लिए रेफर कर दिया। घटना से लोगों में दहशत का माहौल है। वही 35 वर्षीय मधूसूदन मौर्या हरखापुर गांव रेंज धर्मापुर के अंतर्गत गन्ने के खेत मे शाम लगभग 7 बजे युवक पर तेंदुए ने हमला कर दिया। किसान युवक मधुसूदन बड़ी ही हिम्मत के साथ तेंदुए से संघर्ष करता रहा। ग्रामीणो को अपने ओर आता देख तेंदुआ जंगल मे भाग खड़ा हुआ। जिसमे युवक घायल हो गया। तेंदुआ द्वारा घायल युवक को बहराइच मेडिकल कालेज मे भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन