बाढ़ आपदा से बचाव के लिए जिला स्तरीय मॉक एक्सरसाइज 26 जून को : रामघाट सिलौटा, घाघराघाट व ग्राम बौण्डी में आयोजित होगा मॉक एक्सरसाइज
Kunwar Diwakar Singh
Tue, Jun 24, 2025
बहराइच। सम्भावित बाढ़ के दौरान बचाव एवं राहत कार्याे को प्रभावी ढंग से संचालित कराये जाने के उद्देश्य से 26 जून को पूर्वान्ह 09 बजे तहसील महसी के रामघाट सिलौटा ग्राम बौण्डी, तहसील कैसरगंज के घाघराघाट ग्राम तपेसिपाह तथा तहसील नानपारा के ग्राम बौण्डी में जिला स्तरीय मॉक एक्सरसाइज का आयोजन किया गया है। मॉक एक्सरसाइज में राजस्व, पुलिस, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, एनडीआरएफ, लोक निर्माण, अग्निशमन एवं इमरजेंसी सर्विस, विद्युत, एनसीसी, एनएसएस, पीआरडी, मेरा युवा भारत, आपदा मित्र, जिला आपदा मास्टर ट्रेनर, होमगार्ड, जिला पंचायतराज, जिला कार्यक्रम, मनरेगा, पूर्ति, जल निगम, एसएसबी, पशु पालन, नगर पालिका, परिवहन व अन्य सम्बन्धित विभागों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। रामघाट सिलौटा ग्राम बौण्डी तहसील महसी में अपर जिलाधिकारी गौरव रंजन श्रीवास्तव, घाघराघाट ग्राम तपेसिपाह तहसील कैसरगंज में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट प्रथम राम दयाल, ग्राम बौण्डी तहसील नानपारा में उप जिलाधिकारी मिहींपुरवा प्रकाश सिंह मॉक एक्सरसाइज में प्रतिभाग करेगें। तथा उप जिलाधिकारी सदर श्रीमती पूजा चौधरी, ईओसी/दैवीय आपदा कार्यालय में उपस्थित होकर शासन/राहत कार्यालय में बी.सी. के माध्यम से जुड़ेगी। साथ ही मॉकड्रिल के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन