ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

सांसद डॉ. आनन्द कुमार गोंड की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बैठक : जिले में आयोजित होगा सांसद खेल महोत्सव

Kunwar Diwakar Singh

Wed, Aug 27, 2025

बहराइच। ‘‘फिट युवा फॉर विकसित भारत’’ की थीम पर 21 सितम्बर से 25 दिसम्बर तक जनपद में आयोजित होने वाले सांसद खेल महोत्सव के सफल आयोजन हेतु विकास भवन सभागार में सांसद बहराइच डॉ. आनन्द कुमार गोंड की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए सांसद डॉ. गोंड ने कहा कि ‘‘सांसद खेल महोत्सव’’ का मुख्य उद्देश्य है कि ग्राम, ब्लाक व तहसील स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कर युवाओं को खेल के प्रति उत्साहित किया जाय। ग्रामीण परिवेश में मेधा की कोई कमी नहीं है, परन्तु आवश्यकता इस बात की है कि छिपी हुई मेधा को पहचान कर उसे तराशा जाय। उन्होंने सभी सम्बन्धित अधिकारियों से अपेक्षा की कि शासन की मंशानुरूप सांसद खेल महोत्सव का प्रत्येक स्तर पर सफलतापूर्वक आयोजित करें ताकि योजना के उद्देश्यों की पूर्ति हो सके। सांसद डॉ. गोंड ने बताया कि प्रतियोगिता में परिषदीय विद्यालयों के बच्चों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। इस अवधि में 03 दिसम्बर को दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांगों बच्चों की भी प्रतियोगिता आयोजित किया जायेे। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र ने खण्ड शिक्षा अधिकारियों एवं खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिया कि ब्लाक स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता वृहद प्रचार-प्रसार कराये तथा प्रतियोगिता आयोजन के माकूल बन्दोबस्त कराना सुनिश्चित करें। बैठक का संचालन क्रीड़ा अधिकारी आनन्द कुमार श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष रणविजय सिंह, सम्बन्धित जिला स्तरीय अधिकारी, विभिन्न खेल संगठनों के प्रतिनिधि, बीडीओ व बीईओ मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें