: धू-धू कर जल गई चलती कार
Admin
Sat, Apr 27, 2024बहराइच। सड़क पर दौड़ रही कार में अचानक लगी आग के चलते कार धू-धू कर जल गई। वहीं चालक ने आग को देखकर किसी तरह जान बचाई। आसपास के लोगों ने सूचना दमकलकर्मियों को दी। दमकल ने पहुंचकर किसी तरह आग बुझाई। तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। नानपारा क्षेत्र के दुर्गापुर निवासी अतीक अहमद पुत्र अयूब किसी कार्यवश शंकरपुर जा रहे थे। तभी भवनियापुर रामगढ़ी पहुंचते ही कार के इंजन में अचानक आग लग गई। आग धू-धू कर जलने लगी। उन्होंने किसी तरह गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। प्रभारी निरीक्षक नानपारा राकेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। गाड़ी को रास्ते से हटा दिया गया है।
घरेलू हिंसा का आरोपी गिरफ्तार
बहराइच। कोतवाली देहात पुलिस द्वारा पत्नी से मारपीट के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। प्रभारी निरीक्षक बृजेन्द्र कुमार मिश्र ने बताया कि मुअसं. 74/16 धारा 28 घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत इसरार खां पुत्र लल्लन निवासी ताजखोदाई को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
दुष्कर्म का अभियुक्त गिरफ्तार
बहराइच। रामगांव पुलिस द्वारा दुष्कर्म के एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा ने बताया कि मुअसं. 169/24 धारा 376 भादवि के तहत वांछित अभियुक्त इंदल पुत्र संतराम निवासी रसूलीचक बेगमपुर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
छेड़छाड़ व पाक्सों एक्ट का अभियुक्त गिरफ्तार
बहराइच। फखरपुर पुलिस द्वारा छेड़छाड़ व पाक्सों एक्ट के तहत वांछित अभियुक्त को गोण्डा से गिरफ्तार किया गया है। प्रभारी निरीक्षक करूणाकर पाण्डेय ने बताया कि मुअसं. 166/24 धारा 354, 506 भादवि व 7/8 पाक्सों एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त गोगे उर्फ जुम्मन पुत्र सत्तार निवासी गौरा माझा थाना करनैलगंज को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
22 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार
बहराइच। हरदी पुलिस द्वारा 22 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ आसिफ उर्फ चिपिक पुत्र ननऊ निवासी जोत चांदपारा को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
जहरीला पदार्थ खाने से दो की मौत
बहराइच। अलग-अलग जगहों पर विवाहिता समेत तीन अन्य ने जहर खा लिया। जिससे उनकी मौत हो गई। कोतवाली देहात अन्तर्गत अधमुडिया निवासी आसिया पत्नी मकबूल 26 वर्ष ने शुक्रवार बीती रात्रि पति से विवाद के बाद जहरीला पदार्थ खा लिया। मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पत्नी-पत्नी के लडाई के बाद पति ने पत्नी आसिया की पिटाई की थी। वहीं हरदी थानार्न्तत पंडितपुरवा निवासिनी किशोरी शिवानी पुत्री रामसमुझ 16 वर्ष ने कन्डैल का बीज खा लिया। इलाज के दौरान मेडिकल कालेज में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन