ब्रेकिंग

अभियुक्त विशाल मिश्रा मुकदमों में वांछित एवं फरार चल रहा था।

कर्मचारियों एवं पेंशनर्स की समस्याओं से भी हुई रू-ब-रू

आजीवन सदस्यों ने मंडलायुक्त को सौंपा ज्ञापन

डिवाइन पब्लिक स्कूल में आयोजित हुआ साइबर जागरूकता कार्यक्रम

एसडीएम ने बच्चों का शैक्षणिक स्तर परखा

Ad

: पर्वतारोहियों को किट बैग देकर किया सम्मानित

सरकार की योजनाओं से आम जनमानस को किया जा रहा जागरूक
आमजनमानस को वनों एवं वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए किया गया जागरूक
बहराइच। 11 देशों में लगभग 4.40 लाख किमी की पैदल यात्रा एवं प्रदेश के 62 जिलों में भ्रमण करने वाले तथा गिनीज बुक आफ वल्र्ड व लिम्बा बुक आफ वर्ड रिकार्ड से सम्मानित पर्वतारोही जितेन्द्र प्रताप एवं महेन्द्र प्रताप से 4 मार्च को मुलाकात कर कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग का किट बैग देकर सम्मानित किया गया। मुलाकात के दौरान वनों एवं वन्य जीवों की सुरक्षा पर विस्तृत चर्चा करते हुए पर्यावरण संरक्षित व दुर्लभ वन्य प्राणियों की सुरक्षा के संबंध में अपने भ्रमण के दौरान आमजनमास को जागरूक करने के लिए आग्रह किया गया। जैसा कि पर्वतारोहियों की टीम द्वारा प्रदेश के 75 जिलों की यात्रा करने का संकल्प लिया गया है। जिनमें से 62 जिलों की यात्रा पूर्ण करते हुए सरकार की योजनाओं से आम जनमानस को जागरूक भी किया जा रहा है। इसी कड़ी में प्रभागीय वनाधिकारी कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग बहराइच बी.शिव शंकर द्वारा पर्वतारोहियों से कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के आसपास रहने वाले आमजनमानस को वनों एवं वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए जागरूक किये जाने के संबंध में सर्वप्रथम संरक्षित एवं दुर्लभ वन्य प्राणियों के वन क्षेत्र से भटक कर ग्रामीण इलाकों में जाने पर उन्हें किसी प्रकार की हानि न पहुंचाये जाने, संरक्षित वन क्षेत्र में अवैध रूप से प्रवेश न करने एवं संरक्षित वन क्षेत्र के मध्य गुजरने वाले पीडब्लूडी मार्ग पर निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार में वाहन न चलाये जाने के संबंध में आग्रह किया गया। उक्त के क्रम में पर्वतारोहियों की टीम 5 मार्च को कतर्नियाघाट रेंज के बिछिया वन बैरियर, मुर्तिहा रेंज के बेलछा वन बैरियर एवं मोतीपुर रेंज के मोतीपुर वन बैरियर पर आम जनमानस को वनों एवं वन्य जीवों की सुरक्षा के साथ-साथ उक्त विषयों पर जागरूक किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें