सहकारी समितियों से उवर्रको आपूर्ति सुनिश्चित कराने के दिये निर्देश : अधिक से अधिक किसानों को केसीसी व फसल बीमा योजना से किया जायें आच्छादितः डीएम
Kunwar Diwakar Singh
Wed, Aug 20, 2025
बहराइच। कृषकों की समस्याओं के निराकरण हेतु विकास भवन सभागार में आयोजित किसान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने किसान दिवस में आये किसानों से परिचय प्राप्त किया। इसके उपरान्त डीएम ने कहा कि जनपद बहराइच कृषि प्रधान जनपद है। सभी किसानों को समय से खाद, बीज केसीसी व प्रधानमंत्री फसल बीमा से आच्छादित किया जाय। कृषि को लाभाकारी बनाये जाने का सुझाव दिया। उन्होनें किसानों से कहा कि वे कैश क्राफ्ट की फसले लें। जिससे उन्हें अधिक से अधिक आय प्राप्त हो सके। डीएम ने सिचाई कार्यो में खेत तालाब योजना वाले किसानों को स्प्रींक्लर सिस्टम से जोड़ना तथा चिलवरियां चीनी मिल का बकाया भुगतान किया जाय। उन्होनें जनपद में उर्वरकों के समान वितरण हेतु किये गये प्रयासों की जानकारी दी। उन्होनें जिला कृषि अधिकारी सूबेदार यादव को निर्देश दिया कि सघन सहकारी समितियों पर उर्वरकों की उपलब्धता निरन्तर बनाये रखे। जिससे कृषको को समय से उवर्रकों की उलब्धता सुनिश्चित हो। उन्होनें एआर कोआपरेटिव संजीव कुमार को निरन्तर सहकारी समितियों के निरीक्षण तथा ओवर रेटिंग में लिप्त समितियों के खिलाफ कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। डीएम ने जिले के एलडीएम तथा सभी बैंक शाखा प्रबन्धकों को अधिक से अधिक केसीसी जारी कराने के भी निर्देश दिये। उप कृषि निदेशक विनय कुमार वर्मा ने किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत अधिक से अधिक कृषकों को कराने का आहवान किया। उन्होनें बताया कि 30 अगस्त तक प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में अपना बीमा करा सकते है। बैठक में उपस्थित प्रगतिशील कृषक बब्बन सिंह त्रिकोलिया पयागपुर ने सरयू नहर खण्ड-5, राजापुर बेलखरा माईनर में पिछले 25 वर्षो से पानी न आने की शिकायत की गयी। इसपर जिलाधिकारी ने सरजू नहर खण्ड-5 के अधिशाषी अभियन्ता को निरीक्षण कर पानी आपूर्ति कराने का निर्देश दिया। प्रगतिशील कृषक विनय कुमार शर्मा, रंजीतपुर, तेजवापुर ने बताया कि बहराइच, हुजूरपुर रोड पर 10 किमी. तक कोई दुग्ध समितियां नहीं है जिस पर सीडीओ ने दुग्ध विकास अधिकारी को तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. सौरभ वर्मा, जिला कृषि रक्षा अधिकारी प्रियानन्दा, उपसंभागीय कृषि प्रसार अधिकारी सुधीर कुमार मिश्रा व शिशिर कुमार वर्मा, जिला गन्ना अधिकारी आनंद शुक्ला एवं डॉ शैलजा सहित अन्य विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी, कृषक उत्पादक संगठनों के निदेशक मुन्ना लाल वर्मा, लालता प्रसाद गुप्ता, राहुल सिंह, राम कुमार वर्मा सहित अनेकों प्रगतिशील कृषक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन