ब्रेकिंग

जलस्तर बढ़ने से लगभग आधा दर्जन गांवों का सम्पर्क टूटा

विभागीय अधिकारियों एवं सहकर्मियों में खुशी का माहौल

एक स्वर्ण व दो रजत पदक प्रदान किया गया

आडिटोरियम में लगायी गयी वंदे मातरम प्रदर्शनी का अवलोकन किया

सम्मानित किये गये स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी परिजन

Ad

खोजी कार्रवाई में ड्रोन कैमरों की ली जा रही है मदद : ट्रैप व सोलर सीसीटीवी कैमरों से हो रही वन्यजीव प्रभावी क्षेत्रों की निगरानी

Kunwar Diwakar Singh

Sun, Aug 31, 2025

बहराइच। प्रभागीय वनाधिकारी बहराइच राम सिंह यादव ने बताया कि बहराइच वन प्रभाग बहराइच रेंज के विकास खण्ड महसी अन्तर्गत 28 अगस्त को कतिपय ग्रामों में अज्ञात वन्य जीव द्वारा ग्रामवासियों पर किये गये हमले के दृष्टिगत प्रभाग स्तर से 07 गश्ती दलों का गठन किया गया है। गठित टीमों द्वारा दिन व रात्रि में वन्य जीव सक्रियता वाले क्षेत्रों में गश्त की जा रही है। अज्ञात वन्य जीव के हमले में घायल व्यक्ति पूर्णरूप से स्वस्थ हैं। वन्य जीव संघर्ष प्रभावित ग्रामों में वन्य जीवों की पगचिन्हों से पहचान करने के लिये पोस्टर लगवाये गये हैं एवं पम्पलेट भी बॉटे गये हैं। वन्य जीव सक्रियता वाले क्षेत्रों में 02 ड्रोन कैमरों को चलाकर वन्य जीव के खोजने की कार्यवाही की जा रही है। वन्य जीव सम्भावित स्थलों पर 05 कैमरा ट्रैप व 04 सोलर सीसीटीवी कैमरे स्थापित किये गये हैं। ताकि वन्य जीव की पहचान सुनिश्चित करते हुए उसे सुरक्षित रेस्क्यू किया जा सके। वन्य जीव सम्भावित ग्रामों के आप-पास के गन्ने के खेतों, झाडियों एवं सम्भावित स्थलों पर लगातार ड्रोन/थर्मल ड्रोन के माध्यम से मानीटरिंग की जा रही है। गठित गश्ती दलों द्वारा घटना स्थल के आस-पास वन्य जीव के पगमार्क के माध्यम से पहचान की जा रही है। घटना स्थल के आस-पास भेड़िये के पगमार्क नहीं पाये गये। डीएफओ ने बताया कि गश्ती टीमों द्वारा पैदल चलकर सक्रिय वन्य जीव को चिन्हित किये जाने एवं पगमार्ग खोजने की कार्यवाही की गयी। अन्वेषण से प्राप्त पगचिन्हों से यह स्पष्ट हो रहा है कि उक्त वन्य जीव भेड़िया की श्रेणी में नहीं है। वन्य जीव के हमले के सम्बन्ध में क्षेत्रीय ग्रामीण रक्षाराम पुत्र जनकलाल, निवासी ग्राम पाण्डेयपुरवा (बम्भौरी), थाना-हरदी, तहसील महसी द्वारा अपने लिखित बयान में अवगत कराया गया है कि 28 अगस्त को सायं 4.10 बजे राधेश्याम पुत्र चुन्नीलाल, निवासी ग्राम पाण्डेयपुरवा (बम्भौरी) पर जो हमला हुआ था उसे सियार द्वारा किया गया था।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें