ब्रेकिंग

सदर बहराइच की एसडीएम होंगी मोनालिसा जौहरी

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक

मतदाता सूची के आलेख्य का हुआ प्रकाशन, राजनैतिक दलों को उपलब्ध कराये गये आलेख्य प्रकाशित सूची

सेनानी उत्तराधिकारियों ने देश की आजादी में उनके योगदान की चर्चा की

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई गौसंरक्षण, अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समिति की बैठक

Ad

उप जिलाधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव : सदर बहराइच की एसडीएम होंगी मोनालिसा जौहरी

Kunwar Diwakar Singh

Tue, Nov 17, 2026

बहराइच। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय द्वारा शासकीय कार्यहित में जनपद में कार्यरत उप जिलाधिकारियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया गया है। जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार उप जिलाधिकारी सदर बहराइच अमन देओल को उप जिलाधिकारी कैसरगंज, उप जिलाधिकारी मिहींपुरवा (मोतीपुर) मोनालिसा जौहरी को उप जिलाधिकारी सदर बहराइच, उप जिलाधिकारी कैसरगंज प्रशान्त कुमार नायक को उप जिलाधिकारी मिहींपुरवा (मोतीपुर) के पद पर तैनात किया गया है। जबकि नवागंतुक उप जिलाधिकारी आकाश कुमार को उप जिलाधिकारी (न्यायिक) कैसरगंज की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल

फखरपुर, बहराइच। लखनऊ-बहराइच हाईवे पर मरौचा मोड और संत पथिक स्कूल के बीच शाम करीब 6 बजे एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार बेचेलाल गौतम को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर वजीरगंज निवासी बेचेलाल गौतम पुत्र स्व. जियालाल उम्र करीब 40 वर्ष अपने मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन की टक्कर से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही थाना फखरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंससे घायल बेचेलाल गौतम को जिला अस्पताल भिजवाया। आरक्षी राम साहनी को भी एंबुलेंस के साथ अस्पताल भेजा गया, ताकि घायल की उचित देखभाल किया जा सके। पुलिस द्वारा घटनास्थल की जांच शुरू कर दी गई है। टक्कर मारने वाला वाहन अज्ञात बताया जा रहा है। जिसकी पहचान और पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें