हिंदू संगठन ने जताया विरोध, मुकदमा दर्ज करने की मांग : मंदिर प्रांगण से निकाला मोहर्रम जुलूस, अवैध हथियार लहराकर लगाये इस्लामिक नारे
Kunwar Diwakar Singh
Sun, Jul 6, 2025
फखरपुर, बहराइच। रविवार सुबह मोहर्रम पदाधिकारियों ने प्रसिद्ध श्री राम जानकी मंदिर ठाकुरद्वारा प्रांगण में अवैध हथियार व लाठी डंडे लहराकर इस्लामिक नारे के साथ जुलूस निकाला। मंदिर प्रांगण से निकलने पर हिंदू संगठनों ने विरोध जताया है। पीस कमेटी बैठक मे प्रशासन व मुहर्रम पदाधिकारियों ने जिस रास्ते पर जुलूस को निकलने की अनुमति दी थी उस निर्धारित मार्ग से हटकर दूसरी तरफ से निकला गया। जिसके विरोध में हिंदू संगठनों ने जूलूस पर आपत्ति जताई है। पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। हिंदू संगठन पदाधिकारी श्रीश अवस्थी, रवि शुक्ला, संजय कुमार, रोहित अवस्थी, मदन गोपाल, शुभम शुक्ला, अभिषेक शुक्ला, दुर्गेश शुक्ला, कुलदीप मिश्रा, मंगल राठौर, राजन तिवारी, मोहन अवस्थी समेत अन्य पदाधिकारियों ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सुबह 6 व 7 बजे के बीच में लगभग 500 लोगों की भीड़ मोहर्रम जुलूस निकाल रहे थे। जिसमें मोहर्रम जुलूस के पदाधिकारी भी शामिल थे। हाथ में लाठी डंडा व अवैध हथियार से लैस होकर अपने निश्चित मार्ग से अलग हटकर समाज में भय व्याप्त करने की नियत से समुदाय विशेष की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए श्री राम जानकी मंदिर प्रांगण में पहुंचकर इस्लामिक नारा लगाया व अवैध हथियार लाठी-डंडे को लहराते हुए निकले। जबकि मार्ग ताजियादारों व जुलूस के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है। ठाकुरद्वारा दुर्गा पूजा पदाधिकारी ने बताया कि मंदिर प्रांगण से जुलूस निकाला गया है जो सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड है। हिंदू वर्ग में भय व आक्रोश व्याप्त है। थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार राय ने बताया कि जुलूस में पैकर कुछ हिंदू भी शामिल थे लोग हाथ में मोर पंख हुआ डंडा लिए हुए थे शिकायत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन