ब्रेकिंग

बेहतर इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर रेफर

दो प्रभारी निरीक्षक व तीन उप निरीक्षक लाइन हाजिर

पीआरडी जवानों के राज्य स्तरीय सम्मेलन में सीएम ने की दैनिक भत्ता बढ़ाने की घोषणा

सेनानी उत्तराधिकारियों ने सुभाष चन्द्र बोस द्वारा राष्ट्र के प्रति किये गये संघर्षों को किया याद

डूबे बुजुर्ग की तलाश में पुलिस और प्रशासन प्रयास में

Ad

: एमएलसी ने नियुक्त अवर अभियन्ता को प्रदान किया नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री के हाथो नवनियुक्त अभ्यर्थियों को मिले नियुक्ति पत्र
विकास भवन में कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण
बहराइच। मिशन रोजगार अन्तर्गत उत्तर प्रदेश अधीनस्त सेवा चयन द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रकिया के अन्तर्गत विभिन्न विभागों के 1334 अवर अभियन्ता, संगणक एवं फोरमैन को लखनऊ लोकभवन में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का विकास भवन सभागार में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में सजीव प्रसारण किया गया। सजीव प्रसारण के उपरान्त एमएलसी डॉ प्रज्ञा त्रिपाठी ने कुमारी मीरा देवी पुत्री विनोद कुमार मिश्रा निवासी ग्राम व पोस्ट रामपुरवा जिला बहराइच को अवर अभियन्ता (सिविल) को नियुक्ति पत्र का वितरण किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र, जिला विकास अधिकारी राजकुमार, सरयू नहर के नोडल दिनेश कुमार, अधिशाषी अभियन्ता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग तथा अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें