ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: विधायक ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पण

बौंडी, बहराइच। महसी विकास खंड के करेहना गांव में नव निर्मित आंगनबाड़ी केंद्र के लोकार्पण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। बतौर मुख्य अतिथि महसी विधायक सुरेश्वर सिंह ने फीता काटकर व शिलापट्ट से परदा हटाकर लोकार्पण किया। परिसर में पौधरोपण किया। ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। महसी विधायक सुरेश्वर सिंह ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ग्रामीणों को सभी सुविधाएं मुहैया कराने के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि बिजली, पानी, सड़क की व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है। उन्होंने कहा कि देश के नौनिहाल के हाथों कल का भविष्य है। सरकार बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा और पोषण के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। इसलिए गांव-गांव सुविधाओं से लैस आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण कराया जा रहा है। विधायक ने कहा कि बुनियादी सुविधाओं को पूरा करने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। विधायक ने कार्यक्रम में दो मासूमों को खीर खिलाकर आनप्राशन, पांच गर्भवती महिलाओं की गोदभराई, पोषण मिशन के तहत तीन लोगों को गौ दान किया। एक मासूम प्रज्ञा दीक्षित का जन्मदिन मनाया। दो आगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रशस्ति पत्र सौंपा। आवास योजना के सात लाभार्थियों को आवास की चाभी सौंपी। जूनियर माध्यमिक विद्यालय परिसर करेहना में अमृत वाटिका में नीम, आम, बरगद के पौध लगाए। विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विधायक सुरेश्वर सिंह ने भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, ग्रामीणों संग माधवपुरवा निवासी रमेशचंद्र राव के घर सहभोज किया। उन्होंने कहा कि सरकार भेदभाव मिटाकर सभी के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। विधायक ने कहा कि समरसता भोज से समाज में एकजुटता होती है। इस मौके पर भाजपा जिला प्रतिनिधि अखंड प्रताप सिंह, भाजयुमो जिला महामंत्री अरुणेंद्र सिंह अंकित, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रमाकर पांडेय, बीडीओ हेमंत यादव, बीईओ रामतिलक समेत अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें