ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

कोतवाली नानपारा के गिरधरपुर गांव की घटना : नाबालिग बेटी से हुआ दुष्कर्म, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मारपीट का मुकदमा

Kunwar Diwakar Singh

Tue, Jul 8, 2025

बहराइच। दबंगों द्वारा महिला के घर में घुसकर जबरन उसके घर को तोड़ा जा रहा था। महिला अपने रिश्तेदारी में गई हुई थी। महिला की नाबालिग बेटी ने जब विरोध जताया तो दबंगों ने उसके साथ मारपीट की। जबरन दुष्कर्म किया। घटना कोतवाली नानपारा अन्तर्गत गिरधरपुर गांव अन्तर्गत बीते 16 जून की है। महिला जब घर पहुंची तो उसे घटना की जानकारी हुई। पीड़िता द्वारा कोतवाली नानपारा में उसी दिन शिकायती पत्र दिया गया। पुलिस मुकदमा दर्ज करने में हीला हवाली करती रही। आखिरकार 28 जून को पुलिस ने मनमानी तरीके से अपराध संख्या 301/25 धारा 74, 352, 351(3) 324(4) के तहत मामला दर्ज कर ठण्डे बस्ते में डाल दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने के चलते अब दबंग महिला व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे है। पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। मामले में कोई कार्रवाई न होता देख पीड़िता ने राज्य महिला आयोग को प्रार्थना पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें