ब्रेकिंग

छात्र गोविंद पिछले करीब 12 दिनों से माघी गांव में अपने मामा नंद किशोर मौर्य के घर रह रहा था

सीमा सुरक्षा व कानून व्यवस्था का लिया जायजा

डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न

पुलिस की सक्रियता से लाखों की भैंस मालिक को मिली वापस

डंपर चालक गंभीर रूप से घायल तेल टैंकर का चालक मौके से फरार

Ad

: करंट की चपेट में आकर अधेड़ की मौत, दो अन्य घायल

बहराइच। करंट की चपेट में आकर एक अधेड़ की मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायल हो गए। घायलों में एक महिला भी शामिल है। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में कर पीएम के लिए भेज दिया। घटना थाना खैरीघाट के अलीनगर की है। जहां प्रेम चन्द्र मौर्या पुत्र ज्वाला प्रसाद 51 वर्ष पंखा चलाने के लिए प्लग लगा रहे थे। तभी वह करंट की चपेट में आ गए। परिजनों ने इलाज के लिए सीएचसी ले गए। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं इसी गांव निवासी जलील की बहू व बबलू फ्रिज खोल रहे थे। तभी फ्रिज में उतर रहे करंट की चपेट में आकर घायल हो गए। इलाज के बाद दोनों की हालत ठीक बतायी जा रही है।

नाबालिग बालिका को भगाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
बहराइच। जरवलरोड पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर भगाने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी युवक इमरान पुत्र मुबारक निवासी भुल्लरपुरवा को गिरफ्तार किया गया है।

इंस्टाग्राम पर बालिका की फोटो डालकर अश्लील कमेंट करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
बहराइच। इंस्टाग्राम पर बालिका की फोटो डालकर अश्लील कमेंट करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कोतवाली देहात प्रभारी निरीक्षक बृजेन्द्र कुमार मिश्र ने बताया कि अभियुक्त मिथुन यादव पुत्र जगदम्बा यादव निवासी नगरौर ने एक बालिका की फोटो इंस्टाग्राम पर अपलोड की थी तथा उस पर अश्लील कमेंट भी किए थे। परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया था। जिसके बाद आरोपी मिथुन को गिरफ्तार कर लिया गया।

अपर्हता बरामद, अभियुक्त गिरफ्तार
बहराइच। नाबालिग बालिका के अपहरण के आरोपी को थाना रामगांव पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। आरोपी अब्दुल कलीम पुत्र अब्दुल रहीम निवासी मोहम्मदपुर कोडवा को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा गया हैं। आरोपी द्वारा एक नाबालिग बालिका का अपहरण कर लिया गया था। परिजनों की तहरीर पर रामगांव पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही थी। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर अपहर्ता को भी बरामद कर लिया।

चिकित्सकों ने किया रक्तदान
बहराइच। जरवलरोड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद अधीक्षक डॉक्टर कुमार रितेश एवं जनप्रतिनिधि पूर्व ब्लाक प्रमुख मनीष सिंह एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ अशोक कुमार सिंह, डॉक्टर प्रशांत श्रीवास्तव द्वारा सोमवार को रक्तदान शिविर में अपना रक्तदान किया। इससे प्रेरणा लेते हुए अस्पताल के अन्य कर्मचारियों ने भी रक्तदान किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें