वन्य जीव हमले में मृतक बच्ची सुनीता के घर पहुंचे डीएम : पीड़ित परिवार से भेंट कर बंधाया ढांढस
Kunwar Diwakar Singh
Tue, Dec 2, 2025
बहराइच। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने श्रावस्ती रेन्ज अन्तर्गत ब्लाक पयागपुर, थाना कोतवाली देहात के ग्राम खोरिया शफीक पहुंचकर विगत 28 नवम्बर की रात्रि वन्य जीव हमले में मृतक सुनीता पुत्री राम चन्दर आयु लगभग 10 माह के घर पहुंचकर बच्ची की मॉ, नाना व मामा तथा अन्य परिजनों से भेंट कर शोक संतप्त परिवार से भेंट कर सांत्वना दी। इस अवसर पर डीएम ने कहा कि शासन व जिला प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ है। मानव वन्य जीव संघर्ष में प्रभावित परिवारों को शासन द्वारा अनुमन्य हर संभव सहायता प्रदान की जायेगी। इस अवसर पर डीएम ने एस.डी.ओ. भिनगा वेद प्रकाश, वन क्षेत्राधिकारी भिनगा नन्द किशोर यादव व वन क्षेत्राधिकारी श्रावस्ती (पयागपुर) विनोद कुमार नायक से घटना तथा हिंसक वन्यजीव के रेस्क्यू के सम्बन्ध में की जा रही कार्यवाही के बारे में जानकारी प्राप्त की। एसडीओ श्री प्रकाश ने बताया कि 04 टीमों द्वारा दिवारात्रि में गश्त कर प्रभावित क्षेत्र में निगरानी की जा रही है। इसके अलावा 02 ड्रोन कैमरों से भी हिंसक वन्यजीव की खोज की जा रही है। एसडीओ ने डीएम को बताया कि घटना स्थल के आस-पास से एकत्र किये गये स्केट को जांच के लिए बरेली व देहरादून की प्रयोगशालाओं में भेजा गया है। ग्रामवासियों द्वारा जिलाधिकारी से ग्रामसभा के तालाब की साफ-सफाई एवं प्रकाश की व्यवस्था तथा अन्नपूर्णा भवन के निकट सीमेन्ट की बेंच स्थापित कराये जाने की मांग की गई। डीएम द्वारा मौके से ही सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये।
विज्ञापन
विज्ञापन