ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

यातायात जागरूकता रैली निकाली गई : लोगों को यातायात नियमों का पालन करने का दिया संदेश

Kunwar Diwakar Singh

Thu, Nov 20, 2025

रुपईडीहा/नानपारा, बहराइच। उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति लखनऊ के निर्देशन पर समिति की बहराइच इकाई द्वारा यातायात माह के अंतर्गत सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु बृहस्पतिवार को एक व्यापक यातायात जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ स्टेशन रोड स्थित हरी सदन से हुआ, जो कतरनिया तिराहा तक जाकर वापस सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल पर आकर संपन्न हुई। जागरूकता रैली में सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों के हाथों में सड़क सुरक्षा से संबंधित नारे व निर्देशों वाली तख्तियां लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही थीं। नानपारा पुलिस तथा यातायात पुलिस भी रैली में शामिल रही और लोगों को यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया। समिति द्वारा दो पहिया वाहन चालकों को विशेष रूप से हेलमेट पहनने, निर्धारित संख्या से अधिक सवारी न बैठाने और गति सीमा का पालन करने की अपील की गई। इसके अतिरिक्त, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने तथा नशे की हालत में वाहन न चलाने पर जोर दिया गया। चालकों को गाड़ी के सभी आवश्यक कागजात साथ रखने और चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की सलाह दी गई। रैली के दौरान कोतवाल नानपारा राजनाथ सिंह, यातायात उपनिरीक्षक अतुल वर्मा, समिति के जिला सचिव/जेल विजिटर केशव कुमार मौर्य, जिला उपाध्यक्ष शेर सिंह कसौंधन, इरशाद हुसैन, राजीव अग्रवाल, महबूब अहमद, रमेश कुमार सिंह, श्याम कुमार मिश्रा, जिला उपसचिव विनोद कुशवाहा, जिला संगठन मंत्री मुन्ना लाल कश्यप, अज्जन, राजेश शर्मा उर्फ टिल्लू सहित अनेक गणमान्य लोग, पुलिस के अधिकारी एवं पत्रकार मौजूद रहे। रैली ने शहरवासियों को सड़क सुरक्षा जागरूकता का महत्वपूर्ण संदेश दिया और यातायात नियमों के पालन हेतु प्रेरित किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें