ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: मानक विहीन विद्यालयों पर कार्रवाई को लेकर सौंपा ज्ञापन

विद्यालयों की जांच करा की कार्रवाई की मांग
बहराइच। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता गेंद घर मैदान में एकत्रित होकर विभाग संयोजक अमित गोंड के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन कर जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र पांडे को ज्ञापन सौंपा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश सह मंत्री आदर्श शुक्ला ने कहा कि जिले में अवैध रूप से संचालित मानक विहीन विद्यालयों का मकड़जाल बढ़ता जा रहा है। जो शिक्षा व्यवस्था के लिए ठीक नहीं है। ऐसे सभी विद्यालयों की जांच करा कर कार्रवाई करते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की व्यवस्था की जाए। विभाग संयोजक अमित ने कहा कि जिले के अधिकांश मान्यता प्राप्त विद्यालयों में प्रयोगशालाएं नहीं बनी हुई है। सभी विद्यालयों की जांच कर कर कठोर कार्रवाई करते हुए नियमित प्रयोगात्मक कक्षाओं का संचालन किया जाए। नगर मंत्री नित्या पाठक ने कहा कि प्रतिदिन राजकीय बालिका इंटर कॉलेज व राजकीय इंटर कॉलेज में संख्या कम होती जा रही है जिसका मुख्य कारण स्कूल में व्याप्त अव्यवस्था है। ऐसे सभी विद्यालयों में स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था की जाए। इस मौके पर विभाग संगठन मंत्री अंकुल राठौर, आशुतोष मिश्रा, अतुल मिश्रा, फातमा, सूबिया बेगम, खुशी खान, वंशिका मिश्रा, देवाशीष सिंह, आराध्या मिश्रा, नितेश, शिवा पाठक, यश सिंह, अमन, रामकृष्ण तिवारी, प्रतीक सिंह, यस सिंह, निखिल, कुलदीप, शिवम सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें