57वीं सेनानी परिजनों को माना जाये स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी : सेनानी उत्तराधिकारियों द्वारा जनसत्ता दल उपाध्यक्ष कुंवर अक्षय प्रताप सिंह को सौंपा गया ज्ञापन
Kunwar Diwakar Singh
Mon, Aug 25, 2025
बहराइच। सोमवार को जनसत्ता दल लोकतांत्रित के उपाध्यक्ष कुंवर अक्षय प्रताप सिंह गोपाल जी जिले के दौरे पर पहुंचे। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात की व राजनीतिक विषयों पर चर्चा की। दौरे के दौरान सेनानी उत्तराधिकारियों द्वारा अपनी मांगों से सम्बन्धित ज्ञापन सौंपा गया। गोण्डा नरेश देवी बख्श सिंह के परिजन व 57वीं संग्राम सेनानी कल्याण मंच के संयोजक विश्वम्भरपुर धानेपुर निवासी माधवराज सिंह के अनुरोध पर चहलारी नरेश उत्तराधिकारी आदित्यभान सिंह द्वारा उन्हें ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में 57वीं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिजनों को अब तक सरकार द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की वैधानिक मान्यता न देने को लेकर पार्टी से मांग की गई है कि वे अपने पार्टी के एजेण्डे में इस मुद्दे को प्राथमिक के साथ स्थान देकर समस्या के निदान के लिए प्रयास करे। सेनानी उत्तराधिकारी कल्याण मंच के संयोजक माधवराज सिंह ने बताया कि षड्यंत्र के तहत 57वीं संग्राम सेनानी परिजनों को सेनानी उत्तराधिकारी की मान्यता नहीं दी गई है। जबकि दोआब व अयोध्या के सैकड़ों लोगों के प्रेरित आन्दोलनों से देश को स्वतंत्रता मिली और उनका योगदान भुलाया नहीं जा सकता। 1857 से 1947 तक चले स्वतंत्रता संग्राम में सर्वश्रेष्ठ व सर्वाधिक भूमिका उत्तर प्रदेश के दोआब व अयोध्या के तीन वर्ष तक चले संग्राम की रही है। इसके बावजूद अब तक के सरकारों द्वारा इस मुद्े पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि पार्टी इस मुद्दे को प्रमुख मुद्दा बनाकर निस्तारण कराये।
विज्ञापन
विज्ञापन