सेनानी उत्तराधिकारियों के अस्तित्व की रक्षा को लेकर बैठक : सेनानी उत्तराधिकारी संगठन राज्य इकाई उत्तर प्रदेश की बैठक मुरादाबाद में सम्पन्न
Kunwar Diwakar Singh
Mon, Oct 13, 2025
बहराइच। अखिल भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन राज्य इकाई उत्तर प्रदेश की बैठक सोमवार को मुरादाबाद में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानी स्वामी लेखराज ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में स्वतंत्रता सेनानी भारत-भूषण विद्यालंकार उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जितेन्द्र रघुवंशी ने किया। उसी बैठक में अगली बैठक 09 नवंबर को मेरठ मण्डल/जोन तथा 16 नवंबर को झांसी मण्डल/जोन की बैठक तय की गई है। इसी प्रकार सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में मण्डल/जोन स्तरीय बैठक सम्पन्न होने के पश्चात आखिरी में लखनऊ राजधानी में उत्तर प्रदेश राज्य इकाई द्वारा उत्तर प्रदेश की गूंगी बहरी सरकार के कानों में आवाज पहुंचाने तथा हमारे आत्मीय पूर्वजों स्वतंत्रता सेनानियों, शहीदों के सम्मान एवं उनके उत्तराधिकारियों के अस्तित्व की रक्षा हेतु संयुक्त संगठन द्वारा एक दिवसीय विशाल शक्ति प्रदर्शन आहूत किया जायेगा। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी कल्याण परिषद नई दिल्ली नित्यानंद शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति जितेन्द्र रघुवंशी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी कल्याण महापरिषद अवधेश पंत, प्रदेश कार्यवाहक महामंत्री अखिल भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन रमेश कुमार मिश्र, प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति राजेश सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मृगांक शेखर आनन्द कानपुर, प्रदेश महासचिव महन्थ प्रजापति, उत्तर प्रदेश राज्य स्वतंत्रता सेनानी आश्रित जन कल्याण परिषद के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रकाश पाण्डेय गोरखपुर, जनपद मैनपुरी से जिला अध्यक्ष अवधेश सिंह राठौर, संभल से प्रवेंद्र देव शर्मा, झांसी से सुरेश चन्द्र बबेले, गिरजा शंकर राय, बिजनौर से सुभाष सिंह, तथा विभिन्न जिलों के जिला अध्यक्ष एवं प्रबंध कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन इशरत उल्ला खां, धवल दीक्षित, कोषाध्यक्ष गुप्ता जी, सुमित शर्मा ने किया। जो बहुत ही सराहनीय एवं प्रेरणादायक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन