ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

अभियान संचालित कर गांव-गांव रोपित किये जायेगें हरिशंकरी पौध : जिलाधिकारी मोनिका रानी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में बैठक सम्पन्न

Kunwar Diwakar Singh

Tue, Jul 8, 2025

बहराइच। जियो टैगिंग व हरितिमा ऐप के क्रियान्वयन तथा जनपद के सभी ग्रामों हरीशंकरी पौध, प्राकृतिक खेती, प्राकृतिक जलस्रोतों के जीर्णोद्धार तथा शहरी क्षेत्रों में अपशिष्ट प्रबन्धन के उद्देश्य से जिलाधिकारी मोनिका रानी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से प्राकृतिक खेती, पर्यावरण संरक्षण तथा प्राकृतिक जलस्रोतो के संरक्षण के लिए क्षेत्र में कार्य करने वाली संस्था लोक भारती टीम के पदाधिकारी व सदस्य तथा सम्बन्धित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान लोक भारती टीम के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बृजेन्द्र पाल सिंह ने हरीशंकरी पौधरोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि एक ही खड में पीपल, बरगद व पाकड़ का पौधा एक साथ रोपित करने से एक ही स्थान पर बहुत विशाल छायादार वट वृक्ष तैयार होगा जो लम्बे अन्तराल तक ग्रामवासियों को ठंडी छांव देगा। राष्ट्रीय सहसंगठन मंत्री गोपाल उपाध्याय ने बताया कि जनपद में विषमुक्त प्राकृतिक खेती की अपार संभावना है। उन्होंने कहा कि कृषि प्रधान जनपद बहराइच के विकास खण्ड तजवापुर अन्तर्गत सभी ग्रामों में विभिन्न स्वयं सेवी संगठनों तथा प्राकृतिक खेती करने वाले प्रगतिशील किसानों के सहयोग से प्राकृतिक खेती के लिए किसानों को प्रेरित किया जा रहा है। संगठन की उपाध्यक्ष मोनिका भोनवाल ने नगरीय क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण के लिए गीले कूड़े के सुरक्षित निस्तारण के सम्बन्ध में उपयोगी सुझाव देते हुए कहा कि नगरवासी अपशिष्ट प्रबन्धन से तैयार की गई जैविक खाद का उपयोग गृह वाटिका में कर सकते हैं। डीएम मोनिका रानी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विजन है कि गांव गांव में हरीशंकरी पौधरोपण हो तथा एक जनपद एक नदी का पुनरूद्धार किया जाय। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी देवेन्द्र पाल, डीडीओ राज कुमार सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें