ब्रेकिंग

जलस्तर बढ़ने से लगभग आधा दर्जन गांवों का सम्पर्क टूटा

विभागीय अधिकारियों एवं सहकर्मियों में खुशी का माहौल

एक स्वर्ण व दो रजत पदक प्रदान किया गया

आडिटोरियम में लगायी गयी वंदे मातरम प्रदर्शनी का अवलोकन किया

सम्मानित किये गये स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी परिजन

Ad

हर घर तिरंगा के प्रत्येक चरणों पर आयोजित किए जाए विविध कार्यक्रम : हर घर तिरंगा कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए सम्पन्न हुई बैठक

Kunwar Diwakar Singh

Wed, Aug 6, 2025

बहराइच। ‘‘हर घर तिरंगा’’ अभियान की सफलता के लिए मंगलवार को देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्तरीय समिति की बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र ने बताया कि प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्र प्रेम की भावना जागृत करते हुए स्वतन्त्रता के प्रतीकों के प्रति सम्मान का भाव उजागर करने के उद्देश्य से शासन द्वारा 15 अगस्त तक 03 चरणों में प्रथम चरण में 08 अगस्त तक, द्वितीय चरण 09 से 12 अगस्त तक एवं तृतीय चरण दिनांक 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिये गये हैं। श्री चन्द्र ने बताया कि प्रथम चरण में छात्र-छात्राओं में वाद विवाद प्रतियोगिता, रंगोली, चित्रकला आदि प्रतियोगिताएं आयोजित कर पुरस्कृत भी किया जाय। हर घर तिरंगा के द्वितीय चरण 09 से 12 अगस्त तक तिरंगा पैदल रैली, मोटरसाइकिल रैली, जन सहभागीदारी, सैनिको, पुलिसकर्मियों, अर्ध सैनिक बलो, राखी व आभार भेजना पत्र भेजना आदि कार्यक्रम आयोजित किये जायें। तृतीय चरण 13 से 15 अगस्त तक सभी सरकारी कार्यालयों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों, अमृत सरोवरों, प्रमुख बड़े बंधो/डैम पर सजावट, लाइटिंग व ध्वजारोहरण कराया जाए। सीडीओ श्री चन्द्र ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्ेेदश्य प्रत्येक व्यक्ति, छात्र व आने वाली युवा पीढ़ी को स्वतंत्रता के प्रति सम्मान व राष्ट्र भावना को जागृत करना हैं। सीडीओ ने स्वंय सहायता संगठनों व व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों से अपील करते हुए कहा कि अपने स्तर से भी प्रतिष्ठानों पर झण्डा लगाने तथा आस पास के लोगो को प्रोत्साहित कर प्रत्येक घरो पर झण्डा लगाने हेतु जागरूक करें। श्री चन्द्र ने लोगों से यह भी अपील की कि झण्डा फहराने से सम्बन्धित सेल्फी/फोटोग्राफ लेकर वेबसाइट हर घर तिरंगा डाट कॉम पर अपलोड करें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अमित कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट राजेश प्रसाद, जिला विकास अधिकारी राज कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी सर्वेश कुमार, उपायुक्त उद्योग केशव राम वर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी तथा अन्य संबंधित मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें