ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

निकाय कार्यो की समीक्षा हेतु डीएम की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न : कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित

Kunwar Diwakar Singh

Tue, May 27, 2025

बहराइच। निकाय कार्यो की समीक्षा हेतु सोमवार को देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करती हुई जिलाधिकारी मोनिका रानी ने नगर क्षेत्र में कूड़ा प्रबन्धन, साफ-सफाई, स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति, प्रकाश, निराश्रित गौवंशो का प्रबन्धन प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी तथा निकायों द्वारा कराये जा रहे अन्य कार्यो इत्यादि की समीक्षा करते हुए उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि अपने क्षेत्र के निकायों में साप्ताहिक रूप से निकायों का औचक निरीक्षण कर कूड़ा प्रबन्धन, साफ-सफाई, स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति, प्रकाश, निराश्रित गौवंशो का प्रबन्धन प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी इत्यादि कार्यो का जायजा लेकर आख्या उपलब्ध कराये। सालिड बेस्ड मैनेजमेन्ट की समीक्षा करते हुए डीएम ने निकायों के अधिशाषी अधिकारियों को निर्देश दिया कि सूखा व गीला कूड़ा एकत्रीकरण की कार्यवाही शासन के मंशानुसार सुनिश्चित कराया जाय। सिंगल यूज प्लास्टिक की समीक्षा के दौरान डीएम ने अधिशाषी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि के प्रतिबंध को कड़ाई के लागू की जाय। डीएम ने वंदन योजना, आकांक्षी नगर योजना मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना व मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि सभी कार्यों का पर्यवेक्षण कर निर्धारित मानक व गुणवत्ता के साथ समय से पूर्ण करायें। डीएम ने पूर्व में स्वीकृत योजनाओं की गहन समीक्षा करते हुए अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिया कि 07 दिवस के अन्दर शासन को शासन को जाने वाले समस्त प्रस्ताव भेज दिये जायें। इस अवसर मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र, अपर जिलाधिकारी गौरव रंजन श्रीवास्तव, सम्बन्धित उप जिलाधिकारी व नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी व अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें