ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

पशुपालकों को दी गई पशु स्वास्थ्य बीमा व टीकाकरण की जानकारी : पशुओं की जांच कर दी गई दवाएं

Kunwar Diwakar Singh

Wed, Nov 12, 2025

उर्रा, बहराइच। ग्राम उर्रा के पंचायत भवन प्रांगण में बुधवार को पशुपालन विभाग की ओर से पं. दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि फिरोज खान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि उर्रा द्वारा फीता काटकर किया गया। उद्घाटन के पश्चात पारंपरिक रूप से गौ पूजन संपन्न हुआ। मेले में पशुपालकों को पशु स्वास्थ्य, बीमा और पोषण संबंधी विस्तृत जानकारी दी गई। पशु चिकित्सा अधिकारी सुजौली डॉ. विपिन बिहारी ने बताया कि पशुपालक अपने पशुधन का बीमा करवा कर आर्थिक सुरक्षा प्राप्त कर सकते हैं। वहीं पशु चिकित्सा अधिकारी पयागपुर डॉ. जय प्रकाश वर्मा ने पशुओं के समय-समय पर डी-वॉर्मिंग और टीकाकरण की आवश्यकता पर बल दिया। पशुधन प्रसार अधिकारी मनोहर लाल ने कहा कि नर पशुओं का समय पर बधियाकरण कराने से उनकी कार्य क्षमता बढ़ती है। इसी क्रम में संतोष चौहान, पशुधन प्रसार अधिकारी ने बताया कि बछिया का सीमेन डालने से 90 प्रतिशत तक मादा बछिया प्राप्त की जा सकती है, जिससे दुग्ध उत्पादन में वृद्धि संभव है। कार्यक्रम के दौरान पशुपालन विभाग की ओर से पशुपालकों को निःशुल्क कीड़े की दवा, मिनरल मिक्सचर एवं भूख बढ़ाने की दवा वितरित की गई। कुल 94 बड़े पशु एवं 423 छोटे पशुओं की जांच कर दवा दी गई। मेले में सुग्रीव कुमार, सुनील कुमार, अमित कुमार, सुशील कुमार, रमाशंकर सिंह, विपनेश सहित कई पशु मित्र एवं ग्रामीण परशुराम, धर्मेंद्र कुमार, कमल किशोर, बुद्धिलाल, मीना देवी, फूलमती, कृपाराम, अमित पाल आदि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें