ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: दुरुस्त कर ली जाए चिकित्सीय व्यवस्थाएं:डीएम

डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला स्वास्थ्य समति व पोषण समिति की बैठक
बहराइच। शनिवार को देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति तथा जिला स्तरीय पोषण एवं कन्वर्जेंस समिति बैठक की अध्यक्षता करते हुए निर्देश दिया कि हेल्थ एवं वेलनेस सेन्टर को शासन की मन्शानुरूप संचालित लोगों को चिकित्सकीय सुविधाएं प्रदान की जाये तथा कार्मिकों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने के लिए भविष्य में आकस्मिक जांच की जाय। डीएम ने निर्देश दिया कि अभियान संचालित कर समस्त स्वास्थ्य केन्द्रों के भवनों एवं परिसर की साफ-सफाई करायी जाय। स्वास्थ्य केन्द्रों पर ऐसी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाये कि आने वाले मरीजों एवं तीमारदारों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। डीएम ने निर्देश दिया कि ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर ओपीडी अथवा दवा वितरण काउंटर के आसपास वाटर कूलर लगवाया जाय ताकि मरीजों और तीमारदारों को शुद्ध और शीतल जल उपलब्ध रहे। इसके अलावा सभी वार्डों में फर्श, बेड व शौचालय की साफ-सफाई को बनाये रखें तथा शौचालय में ताला न लगाया जाय। सभी वार्डों में पंखे, बिजली के स्विच और मच्छरों से बचाव के लिए खिड़की की जाली की मरम्मत करा ली जाय। उन्होंने सभी जिले के अधिकारियों को क्षेत्र भ्रमण कर इन व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कराने के भी निर्देश दिये। बच्चों के वजन की प्रगति की समीक्षा करते हुए खराब वजन मशीन की स्थिति पर नाराजगी जताते हुए डीपीआरओ को निर्देश दिया कि ग्राम प्रधान के माध्यम से जन सहयोग से नई मशीन खरीदने की कार्यवाही की जाय। ग्रामीण स्तर पर आयोजित होने वाले ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस में जांच के सभी प्रकार के आवश्यक उपकरणों व खराब हो चुके उपकरणों की पुनः खरीद के साथ ही सभी गर्भवती महिलाओं के पेट की जांच के लिए सत्र स्थल पर गोपनियता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये। इसके लिए उन्होंने आशा व ग्राम प्रधान के संयुक्त खातों में जमा अंटायड फंड का नियमानुसार उपयोग करने का भी सुझाव दिया। यूनिसेफ डीएमसी व यूपीटएसयू टीम द्वारा भ्रमण के दौरान किशोरी बालिकाओ में हीमोग्लोबीन जांच हेतु की गई मानीटरिंग फीडबैक मे आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पंजीकृत 11 वर्ष से 18 वर्ष तक की आयु की स्कूल जाने व न जाने वाली किशोरी बालिकाओ में हीमोग्लोबीन चेक करने हेतु हीमोग्लोबीनोमीटर की अनुपलब्धता पायेे जाने एवं ब्लाक चित्तौरा, मिहींपुरवा, शिवपुर, महसी, फखरपुर, जरवल, नवाबगंज, रिसिया, बलहा वीएचएसएनडी सत्रो पर बीपी मशीन कम पाये जाने व अनुपलब्धता होने पर डीएम द्वारा सामग्रियों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु प्रभारी सीएमओ को निर्देश दिये गये। डीपीओ को निर्देश दिया गया कि किशोरी बालिकाओं मे हीमोग्लोबीन जांच की नियमित रूप से मानीटरिंग करायर जाय। बैठक में सम्बन्धित जिला स्तरीय अधिकारी, गावों के नोडल अधिकारी, प्रभारी चिकित्साधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी व अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें