ब्रेकिंग

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर स्कूल में उल्टा तिरंगा लगाने का आरोप

सेनानी शिला स्तम्भ पर छतरी लगाये जाने की मांग

सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने के लिए किया गया प्रेरित

क्रासकंट्री दौड़ व एनसीसी कैडेट्स की प्रभात फेरी से होगा कार्यक्रमों का आगाज

उत्थान आडिटोरियम में आयोजित हुआ विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस

Ad

फाइनल मुकाबले में लखीमपुर खीरी टीम ने गोरखपुर को 3-0 से किया पराजित : विजेता एवं उप विजेता टीमों को मेडल और ट्रॉफी प्रदान की गई

Kunwar Diwakar Singh

Sat, Nov 8, 2025

रुपईडीहा, बहराइच। सशस्त्र सीमा बल नानपारा में इंटर बटालियन एवं इंटर सेक्टर वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। इस प्रतियोगिता में क्षेत्रक मुख्यालय लखीमपुर खीरी एवं क्षेत्रक मुख्यालय गोरखपुर की टीमों ने हिस्सा लिया। 08 नवम्बर को हुए फाइनल मुकाबले में पुरुष वर्ग में क्षेत्रक मुख्यालय लखीमपुर खीरी की टीम ने क्षेत्रक मुख्यालय गोरखपुर को 3-0 से पराजित किया। इसी प्रकार महिला वर्ग में भी लखीमपुर खीरी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-0 से जीत दर्ज की। दोनों वर्गों में क्षेत्रक मुख्यालय लखीमपुर खीरी विजेता रही। प्रतियोगिता का समापन 59 वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट पंकज कुमार ठाकुर द्वितीय कमान अधिकारी की अध्यक्षता में किया गया। समापन अवसर पर विजेता एवं उपविजेता टीमों को मेडल और ट्रॉफी प्रदान की गई। इस अवसर पर कार्यवाहक कमांडेंट पंकज कुमार ठाकुर ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं, बल्कि टीम भावना, अनुशासन और आपसी समन्वय को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें