: आदमखोर भेडिया ने हमला कर अधेड़ व बालक को किया घायल
Admin
Sun, Sep 1, 2024
महसी, बहराइच। वन विभाग द्वारा लगाई गई कई टीमों द्वारा किए जा रहे प्रयासों के बावजूद भी आदमखोर भेडिया कब्जे में नहीं आ रहे हैं। बीती रात भेड़िए ने एक बार फिर हमला कर अधेड़ व बालक को घायल कर दिया। जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। ज्ञातव्य हो कि हरदी थाना क्षेत्र के ग्राम मौकूपुरवा नकाही निवासी कुन्नू 55 वर्ष घर के बाहर सो रहे थे। तभी देर रात को ग्रामीण पर भेड़िया ने हमला कर दिया। इसके बाद भेड़िया ने पड़ोसी जंगलपुरवा दरहिया गांव निवासी पारस 8 वर्ष पर हमला कर दिया। जिससे हमले में दोनों घायल हो गए। परिवार के लोगों ने शोर मचाते हुए भेड़िया को खदेड़ा। दोनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां बालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल दोनों का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना पर वनकर्मी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को सचेत रहने तथा घर के भीतर सोने के लिए कहा। वहीं तहसील नानपारा के अंतर्गत ग्राम पंचायत पकरा देवरिया के ग्राम बैसवारा में बीती रात करीब 12 बजे भेंडिया दिखाई दिया है। सूचना पर एसडीएम नानपारा, सीओ नानपारा व तहसीलदार के साथ विधायक नानपारा मौके पर पहुंचे। मौके पर काफी फोर्स भी तैनात है। ड्रोन कैमरे मे अभी तक तीन भेड़िया दिखाई दी दिए है। भेड़ियों के दिखाई देने से गांव के सभी लोग दहशतजदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन