ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

बिशुनापुर गांव में युवक का शव औंधे मुंह मिला : खंडहर नुमा घर के पास मैनुद्दीन का शव संदिग्ध अवस्था मे मिला

Kunwar Diwakar Singh

Sat, Nov 8, 2025

रिसिया, बहराइच। थाना रिसिया अन्तर्गत ग्राम बिशुनापुर निवासी मैनुद्दीन पुत्र साबिर का भोर पहर औंधे मुंह शव गांव के ही भीतर ओम प्रकाश के खंडहर नुमा घर के पास मिला हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। थाना रिसिया के बिशुनापुर गांव के निवासी मैनुद्दीन पुत्र साबिर शुक्रवार को ही मुंबई से दोपहर घर आए थे। इनका मकान गांव के बाहर बना हुआ है। शाम को अपने परिजनों से बताकर दवा लाने मोदी चौराहा आए थे, लेकिन फिर वापस घर नही गए। शनिवार की सुबह करीब 5 बजे मैनुद्दीन का औंधे मुंह शव गांव के भीतर ओम प्रकाश गुप्ता के खंडहर नुमा घर के पास गांव वालो को मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया, फॉरेंसिंक टीम ने भी निरीक्षण किया। गांव वाले बताते है कि ओम प्रकाश का यह घर खाली था, घर में दरवाजे नही है और ओम प्रकाश अपनी पत्नी संग गांव से दूर एक किमी दूरी पर स्थित खाकी बाबा कुटी पर रहते है। इस घर पर ही मैनुद्दीन का संदिग्ध अवस्था मे शव मिला है। प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पांडेय ने बताया कि ओम प्रकाश के खंडहर नुमा घर के पास मैनुद्दीन का शव संदिग्ध अवस्था मे मिला है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही की जायेगी। मृतक मैनुद्दीन की शादी दो वर्ष पूर्व नरसिंह डीहा गांव निवासी रुबीना पुत्री इशहाक के साथ हुई थी। जिनसे छह माह का बच्चा भी है, पत्नी रो-रोकर बताती है कि मुंबई से आने के बाद दवा लेने के बहाने घर से निकल गए थे। जरीना भी इशहाक की सगी बहन है, लेकिन पति साबिर की अरसा बारह वर्ष पूर्व मृत्यु हो जाने के बाद अपने लड़के मैनुद्दीन की शादी अपनी सगी भतीजी रुबीना से करा दिया था। यही घर का एक मात्र सहारा था। इसका एक भाई मानसिक रूप से बीमार हैं। अब परिवार में दुखो का पहाड़ टूट पड़ा हैं। घर में खेती बाड़ी भी न के बराबर है। पुलिस जांच में जुट गई हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें