: हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Admin
Tue, Oct 17, 2023
अभिुक्त महेश के पटकने से सिर में चोटों के कारण मृतका की हुई थी मौत
बहराइच। पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार वर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये गए अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह, क्षेत्राधिकारी कैसरगंज कमलेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन में स्थानीय थाना पर पंजीकृत मुअसं. 414/23 धारा 302 रामतेज पुत्र सालिकराम व बब्लू पु. सालिगराम, ऊदल पुत्र रामतेज व मलखान पुत्र सालिकराम निवासीगण ग्राम खरचहा सुईया भोपतपुर थाना हुजूरपुर का सफलतापूर्वक अनावरण किया गया। विवेचक थाना हुजूरपुर जितेन्द्र सिंह को विवेचना के मध्य घटना स्थल से मिले साक्ष्य, इलेक्ट्रानिक साक्ष्य के आधार पर पाया गया कि मृतका के पिता अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहते थे। वहीं पर महेश भी रहता था। वहीं पर अभियुक्त महेश का मृतका के घर आना जाना हुआ और संबंध स्थापित हो गया। मृतका के पिता राम औतार के दुर्घटना के बाद पूरा परिवार ग्राम खरचहा सुईया भोपतपुर में आकर रहने लगा। यहां पर भी महेश मृतका के घर आना जाना रहा। जिससे महेश का मृतका से अवैध संबंध बन गया। अभियुक्त महेश रोजी रोटी के लिए दिल्ली में रहने लगा। जिसके कुछ दिन बाद दोनों शक के आधार पर संबंध खराब हो गए। मृतक महेश से बातचीत करना कम दी व 10 अक्टूबर को मृतका अपना मोबाइल स्वीच आफ कर लिया। जिससे अभियुक्त महेश शक के आधार पर कि मृतका का संबंध किसी और से हो गया है पर दिल्ली से मृतका के घर ग्राम खरचहा आया। जहां दोनों में कुछ वाद विवाद हुआ। इसी दौरान अभियुक्त महेश द्वारा मृतका का गला पकड़कर पटक दिया एवं मारापीटा। अभिुक्त महेश के पटकने से सिर में चोटों के कारण मृतका की मौत हो गई। साक्ष्य के आधार पर प्रकाश में आये मुख्य आरोपी महेश पुत्र बैजनाथ निवासी ग्राम टेडी पसिनपुरवा थाना कटरा बाजार जनपद गोण्डा को मंगलवार खरचहा मोड के पास से गिरफ्तार कर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए न्यायालय रवाना किया गया। अभियोग में नामित आरोपीगण रामतेज आदि का घटना में संलिप्तता के साक्ष्य नहीं पाये गए। गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष हुजूरपुर जितेन्द्र सिंह, उप निरीक्षक आशुतोष कुमार राय, हे.का.हनुमान यादव, हे.का.मुलायम यादव, का.रामपाल यादव, का.शिवसेन सिंह, का.रंजीत कुमार थाना हुजूरपुर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन