ब्रेकिंग

एक घर को किया क्षतिग्रस्त, फसलें तबाह

मुख्य अतिथि ने फीता काटकर किया उद्घाटन

भारी मात्रा में भारतीय व नेपाली नकदी बरामद

सेनानी उत्तराधिकारियों ने देशभक्ति और बलिदान की चर्चा की

प्रत्येक मतदेय स्थल का चयन निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जाए

Ad

कुत्तों के हमले में सात वर्षीय बालक घायल : गंभीर हालत में लखनऊ रिफर

Kunwar Diwakar Singh

Sun, Jul 13, 2025

बहराइच। कुत्तों के हमले में सात वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना खैरीघाट अन्तर्गत ग्राम शिवपुर सेमरिया में शनिवार सायं 7 वर्षीय बालक दिलशाद घर से कुछ दूर बाग में खेल रहा था। तभी 7-8 कुत्तों के झुण्ड ने उस पर हमला कर दिया। जिससे बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बच्चे की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने लाठी-डण्डों से कुत्तों को भगाया। लेकिन तब तक बालक गंभीर रूप से घायल हो चुका था। उसके चेहरे समेत शरीर के कई हिस्सों में गहरे घाव हो गए। परिजन घायल दिलशाद को इलाज के लिए जिला चिकित्सलाय ले गए। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद से लखनऊ रिफर कर दिया। स्थानीय निवासी मुन्ना ने बताया कि कई बच्चे बाग में खेल रहे थे। तभी कुत्तों ने अचानक दिलशाद पर हमला बोल दिया। घटना के बाद ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन से गांव में घूम रहे आवारा कुत्तों को पकड़ने की मांग की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें