: जयंती पर पूजे गए भगवान परशुराम
Admin
Fri, May 10, 2024
रमपुरवा स्थित परशुराम मंदिर पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
बहराइच। अक्षय तृतीया के मौके पर विकास खण्ड तेजवापुर के रमपुरवा स्थित परशुराम मंदिर पर भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जिसमें वक्ताओं ने भगवान परशुराम के जीवन वृत पर अपने विचार रखे। इससे पूर्व परशुराम सेवा संस्थान इकाई परशुराम सेना प्रकोष्ठ द्वारा शोभा यात्रा निकाली गई। जो भगवानपुर से रमपुरवा चौकी होते हुए रमपुरवा स्थित मंदिर पर पहुंची। जहां भगवान परशुराम का पूजन-अर्चन किया गया। समारोह में मौजूद हनुमन्त आश्रम नगरौर के महंत स्वामी विष्णुदेवाचार्य ने कहा कि सनातन धर्म हमेशा सबके मंगल की कामना करता है। सनातन धर्म मानवता का संदेश देता है। हम सभी को जरूरत है कि सनातन संस्कृति की रक्षा करे व उसकों बचाये रखे। समारोह में मौजूद सनातन ब्राहम्ण समाज सेवा संस्थान के जिलाध्यक्ष रामजी बाजपेयी ने कहा कि ब्राहम्ण समाज के लोगों को अपने संस्कारों पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उनको तिलक, शिखा व जनऊ अवश्य धारण करना चाहिए। साहित्य भूषण कवि राम करन मिश्र सैलानी ने कहा कि आये हुए सभी विप्र बन्धुओं का मै स्वागत करता हूं। अपने समाज के प्रति आपका सबका स्नेह एक न एक दिन जरूर फलस्वरूप परिणाम दिलायेगा। कार्यक्रम के दौरान महेन्द्र नाथ तिवारी, शरद चन्द्र मिश्र, लवकुश शुक्ला, ओम तिवारी, राजेश तिवारी, शिव भगवान मिश्र, मगन बिहारी पाठक, अशोक शुक्ला, गिरजेश दत्त बाजपेयी, राजेश पाण्डेय, सुन्दर लाल बाजपेयी, पुण्डरीक पाण्डेय, सुधीर मिश्रा, रविनंदन द्विवेदी, मनोज अवस्थी सहित ब्राहम्ण समाज के तमाम अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन