ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

कार लूट की घटना का खुलासा, चार गिरफ्तार : लूटी गई कार वैगनार, एक अदद नम्बर प्लेट व दो अदद कामर्शियल नम्बर प्लेट बरामद

Kunwar Diwakar Singh

Mon, Nov 3, 2025

बहराइच। थाना कैसरगंज पुलिस, स्वाट/सर्विलांस टीम ने कार लूट की घटना का 48 घण्टे में खुलासा करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कार को बरामद किया। थाना कैसरगंज पुलिस को बीते 31 अक्टूबर को प्रवेश कुमार पुत्र मुन्शीलाल ग्राम खरकटनपुरवा मौजा बड़ागाँव थाना विशेश्वरगंज द्वारा सूचना दी गई कि उनकी चार पहिया वैगनार कार को 30 अक्टूबर की रात्रि करीब 11.30 बजे कुछ अज्ञात लोगों ने लखनऊ अवध बस स्टेशन से यात्री बनकर बहराइच के लिए वाहन बुक कराया। बीच रास्ते थाना कैसरगंज क्षेत्र में चालक प्रवेश कुमार उपरोक्त को बंधक बनाकर वैगनार कार को लूटकर चालक को रास्ते मे ही उतारकर वाहन लेकर भाग गये थे। सूचना पर थाना कैसरगजं पुलिस द्वारा मुकदमा पंजीकृत किया गया था। घटना के खुलासे के लिए एसपी ने पुलिस टीम गठित की थी। जिसके क्रम में स्वाट/सर्विलांस व थाना कैसरगंज की संयुक्त टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य सीसीटीवी फुटेज आदि की मदद से अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी। रविवार को मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि लूट से सम्बन्धित वाहन को अभियुक्त पयागपुर की तरफ से नटबीर बाबा मन्दिर होते हुये कहीं ले जाने वाले हैं। सूचना पर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अभियुक्त रंजीत कुमार उर्फ मंगलेश पुत्र ठाकुर प्रसाद, रमा रमन पुत्र मुन्नालाल निवासीगण अंजारपुरवा समरीतरहर थाना इकौना जनपद श्रावस्ती, दिलीप कुमार पुत्र साहबशरन निवासी किडौहना थाना इकौना जनपद श्रावस्ती व लवकुश मौर्या पुत्र दादू मौर्या निवासी नौबस्ता थाना भिनगा जनपद श्रावस्ती को नटबीर बाबा मन्दिर के पास से गिरफ्तार कर लूटी गई कार मारूती वैगनार, डेबिट कार्ड, डीएल, मास्टर कार्ड बीओबी, आधार कार्ड, पैन कार्ड, एक अदद नम्बर प्लेट व दो अदद कामर्शियल नम्बर प्लेट को बरामद किया गया। एएसपी नगर रामानंद कुशवाहा ने बताया कि सभी अभियुक्तों से गम्भीरतापूर्वक पूछताछ करने पर यह ज्ञात हुआ कि उक्त घटना का मास्टरमांइड रंजीत कुमार उर्फ मंगलेश है। जिसके विरुद्ध उ.प्र. के विभिन्न जनपद के अलग-अलग थानों पर कुल 28 आपराधिक अभियोग पंजीकृत है। उक्त अभियुक्त काफी शातिर एवं चालाक किस्म का तथा वाहन चोरी करने का अभ्यस्त अपराधी है। यह अलग-अलग गैंग बनाकर जनपद लखनऊ से चार पहिया वाहन बुक करता है तथा बीच रास्ते में सुनसान जगह देखकर चालक को बंधक बनाकर गाड़ी को कब्जे में कर लेता है। ड्राईवर को गाड़ी से धक्का देकर गिराकर वाहन लेकर फरार हो जाता है तथा नम्बर प्लेट बदलकर गाड़ी को चलाता है एवं उसको बेच कर धन अर्जित करता है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध विधिक कार्रवाई कर जेल रवाना किया गया। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक कैसरगंज बृजेन्द्र कुमार मिश्र व स्वाट टीम प्रभारी मनोज सिंह यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें