ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

नानपारा-मैलानी प्रखण्ड पर यात्री टेªन का पुनःसंचालन शुरू : सवारी गाड़ी के आगमन पर स्थानीय यात्रियों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत

Kunwar Diwakar Singh

Tue, Nov 4, 2025

सवारी गाड़ी संचालन से यात्रियों में खुशी की लहर

बिछिया बाजार के दैनिक यात्रियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने स्टेशन अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

बिछिया, बहराइच। तराई क्षेत्र के लोगों के लिए राहत और उत्साह का माहौल मंगलवार दोपहर में तब देखने को मिला जब बिछिया रेलवे स्टेशन पर बिछिया से नानपारा जाने वाली सवारी गाड़ी संख्या 52264 के आगमन पर स्थानीय यात्रियों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। यह ट्रेन लंबे समय बाद पुनः संचालित की गई है, जिससे दैनिक यात्रियों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर बिछिया बाजार के दैनिक यात्रियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने स्टेशन अधीक्षक सुधांश गिरी को पूर्वोत्तर रेलवे के उच्च अधिकारियों को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मुख्य महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे (गोरखपुर) तथा मंडल रेल प्रबंधक (लखनऊ) को बिछिया क्षेत्र की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया गया कि उन्होंने स्थानीय मांगों को सुनते हुए ट्रेन सेवाएँ पुनः शुरू कीं। ज्ञापन में कहा गया कि तराई क्षेत्र के लिए नानपारा-मैलानी रेलखंड एक जीवनरेखा के समान है। इस रेलखंड के विकास के लिए इसे भविष्य में मीटर गेज से ब्रॉड गेज में परिवर्तित किया जाना आवश्यक है, ताकि आवागमन और व्यापार को नया बल मिल सके। दैनिक यात्रियों ने मांग की है कि रेलखंड पर चलने वाली ट्रेनों का समय पुर्नव्यवस्थित किया जाए, ताकि यात्रियों को जिला मुख्यालय तक पहुँचने में सुविधा मिल सके। प्रस्ताव रखा गया कि यदि मैलानी से सुबह 4 बजे ट्रेन चले और 7 बजे तक नानपारा पहुँचे, तो इससे लोगों को मुकदमों की पैरवी, चिकित्सा और शासकीय कार्यों के लिए पर्याप्त समय मिल सकेगा। ज्ञापन में यह भी सुझाव दिया गया कि राजस्व वृद्धि के लिए ट्रेनों के बीच अंतराल कम से कम तीन घंटे का रखा जाए, ताकि संचालन में किसी तरह का नुकसान न हो। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता जंग हिंदुस्तानी, भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष गुरवंत सिंह, प्रदेश महासचिव मलकीत सिंह चीमा, समाजसेवी अमृतपाल सिंह, ओवैस रहमान, मोहम्मद अख्तर, सगीर अंसारी, सुशील गुप्ता, सरोज यादव, फरीद अंसारी, समीउद्दीन खान, सूरज देव और राजकुमारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें