ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ

बिछिया, बहराइच। वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में एक और तेंदुआ कैद हो गया। तेंदुए को रेंज कार्यालय लाया गया है। तीन डॉक्टरों की टीम स्वास्थ्य जांच करेगी। इसके बाद आगे की कार्यवाई की जायेगी। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ककरहा रेंज के धर्मपुर बेझा गांव में एक सप्ताह पूर्व तेंदुआ ने किसान पर हमला कर मार डाला था। गांव के लोगों की मांग पर वन विभाग ने पिंजड़ा लगाकर वयस्क तेंदुए को पकड़ा था। लेकिन निरन्तर क्षेत्र में तेंदुए की आमद को देखते हुए ग्राम पंचायत बेझा के मुरावनपुरवा गांव में वन विभाग की ओर से पिंजड़ा लगाया गया। जिसमें बुधवार रात 12 बजे तेंदुआ कैद हो गया। वन क्षेत्राधिकारी डीपी कनौजिया ने बताया कि तेंदुआ को पकड़ने के बाद रेंज कार्यालय लाया गया है। पकड़ा गया तेंदुआ मादा है। उसकी उम्र तीन वर्ष से अधिक है। डीएफओ बी शिव शंकर ने बताया कि तीन डॉक्टरों की टीम द्वारा स्वास्थ्य जांच की जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें