ब्रेकिंग

महिलाओं को आर्थिक स्वावलम्वन के लिए नारी विकास केन्द्र नेपालगंज की सक्रियता

स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार की बैठक संपन्न

किसानों ने कृषि राज्य मंत्री को भेजा शिकायती पत्र

शिकायतकर्ता को जेल भेजने के एवज में मांगे थे रूपये

घर के बाहर चारपाई पर सो रही बालिका पर तेंदुए ने किया हमला, मौत

Ad

खेत गई युवती तेंदुए के हमले में गंभीर रूप से घायल : घर के बाहर चारपाई पर सो रही बालिका पर तेंदुए ने किया हमला, मौत

Kunwar Diwakar Singh

Tue, Jun 9, 2026

बहराइच। कतर्नियाघाट वन्यजीव क्षेत्र से सटे सुजौली रेंज के पारसपुरवा गांव में मंगलवार सुबह तेंदुए ने खेत गई युवती पर हमला कर दिया। हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ जंगल की ओर भाग निकला। घायल युवती का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुजौली में उपचार चल रहा है। पारसपुरवा गांव निवासी प्रियंका कुमारी (22) मंगलवार सुबह खेत की ओर गई थी। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने अचानक उस पर झपट्टा मार दिया। युवती के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण दौड़े। लोगों को आता देख तेंदुआ भाग गया। इससे युवती की जान बच सकी। प्रियंका के पिता बसंत ने बताया कि तेंदुए के हमले से उनकी बेटी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। सुजौली वन क्षेत्राधिकारी रोहित कुमार के निर्देश पर वन दारोगा अनिल कुमार पटेल ने घायल युवती को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुजौली पहुंचाकर भर्ती कराया

घर के बाहर चारपाई पर सो रही बालिका पर तेंदुए ने किया हमला, मौत

बिछिया, बहराइच। सुजौली रेंज अन्तर्गत टपरा बाजार (छठ पूजा स्थान) सौतिया नाला के पास अंशिका पुत्री ओम प्रकाश उम्र 9 वर्ष बीती रात 11 बजे घर के बाहर चारपाई पर सो रही थीं। तभी तेंदुए ने बालिका पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना के समय बालिका परिवार के साथ घर के बाहर सो रही थी। अचानक आए तेंदुए ने बालिका पर झपट्टा मारा और उसे घसीटकर ले जाने की कोशिश की। परिजनों के शोर मचाने पर तेंदुआ भाग निकला, लेकिन तब तक बालिका गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही वन सुजौली रेन्जर रोहित कुमार के निर्देश पर वन दारोगा अनिल कुमार टीम के साथ घटनास्थल पर पहुचे। ग्रामीणों में घटना को लेकर भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में तेंदुए की गतिविधियां लगातार बढ़ रही है। रेंजर रोहित कुमार ने पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता के रूप में पाँच हजार रुपये की मदद दी। उन्होंने बताया कि विभाग गश्त बढ़ा रहा है और तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की तैयारी की जा रही है। ग्रामीणों से रात में सतर्क रहने की अपील की गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें