ब्रेकिंग

बेहतर इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर रेफर

दो प्रभारी निरीक्षक व तीन उप निरीक्षक लाइन हाजिर

पीआरडी जवानों के राज्य स्तरीय सम्मेलन में सीएम ने की दैनिक भत्ता बढ़ाने की घोषणा

सेनानी उत्तराधिकारियों ने सुभाष चन्द्र बोस द्वारा राष्ट्र के प्रति किये गये संघर्षों को किया याद

डूबे बुजुर्ग की तलाश में पुलिस और प्रशासन प्रयास में

Ad

: तेंदुए ने एक साथ दो बच्चों पर किया हमला, घटना से मचा हड़कंप

पीएचसी से सीएचसी रेफर, दहशत में ग्रामीण, वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग
बिछिया, बहराइच। कतनिया घाट वन्य जीव विभाग के सुजौली क्षेत्र अंतर्गत चफरिया नया पुरवा गांव में मदरसा से खेत की ओर जा रहे दो बच्चों पर तेंदुए ने हमला कर दिया। जिससे दोनों बच्चे घायल हो गए। घटना से हड़कंप मच गया। कतर्नियाघाट वन क्षेत्र के सुजौली रेंज अंतर्गत ग्राम पंचायत चफरिया के नया पुरवा गांव में मदरसा से खेत जा रहे दो बच्चों पर तेंदुए ने हमला कर दिया। जिससे दोनों बच्चे बुरी तरह घायल हो गए। आसपास के लोगों के हाका लगाने पर तेंदुआ बालकों को छोड़कर गन्ने के खेत की ओर भाग गया। घायल बच्चों में सादाब 12 पुत्र मुबारक निवासी नया पुरवा चफरिया व आयन पुत्र यूनुस निवासी मदनिया बड़खडिया गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल बालकों को लोगों ने आनन-फानन में इलाज के लिए पीएचसी सुजौली में भर्ती कराया। जहां पर फार्मासिस्ट माहेश्वरी प्रसाद शुक्ला ने प्राथमिक उपचार कर दोनों घायल बालकों को सीएचसी मिहीपुरवा के लिए रेफर कर दिया है। घटना से गांव में हड़कंप मचा हुआ है। ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोगों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें