ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

हापुड में लेखपाल की मौत के विरोध में लेखपाल संघ का धरना-प्रदर्शन : लेखपालों ने धरना-प्रदर्शन कर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Kunwar Diwakar Singh

Mon, Jul 14, 2025

कैसरगंज, बहराइच। कैसरगंज तहसील में सोमवार को लेखपाल संघ ने धरना-प्रदर्शन कर हापुड में लेखपाल सुभाष मीणा की मौत का विरोध किया। लेखपालों ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम अखिलेश सिंह को सौंपा। लेखपालों का आरोप है कि हापुड के जिलाधिकारी ने बिना जांच के झूठी शिकायत पर कार्रवाई की। इससे सुभाष मीणा तनाव में आ गए। लेखपालों के अनुसार कुछ अधिकारी पब्लिसिटी के लिए बैठकों में कर्मचारियों का अपमान करते है। जिससे कर्मचारी तनाव व डिप्रेशन में काम कर रहे है। मुख्य सचिव के निर्देश है कि कर्मचारियों की समस्याओं पर हर महीने बैठक हो। लेकिन इस नियम का पालन नहीं किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने हापुड की घटना को संज्ञान लेकर उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए है। लेखपालों ने मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी की मांग की है। साथ ही दोषी अधिकारियों के विरूद्ध और मुख्य सचिव के आदेश का पालन करने की मांग की है। धरना-प्रदर्शन में कैसरगंज तहसील लेखपाल संघ अध्यक्ष उमेश कुमार सिंह, तहसील मंत्री चन्द्रकेश मौर्य, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरवर अली समेत अन्य लेखपाल मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें