ब्रेकिंग

आरक्षी संस्कार सिंह गंभीर रूप से घायल, पांच आरोपी गिरफ्तार, जबकि चार अन्य फरार

पकड़े गए नागरिक दार्जिलिंग जिले के सिलीगुड़ी चंपासारी क्षेत्र के निवासी

सीएमओ ने फीता काटकर किया अभियान का शुभारम्भ

बदमाशों के पास से तमंचा, कारतूस, नगदी, मोबाइल बरामद

नानपारा-लखीमपुर हाईवे पर हुआ हादसा

Ad

मुकेश यादव पुनः बने लेखपाल संघ के निर्विरोध अध्यक्ष : मोतीपुर तहसील में लेखपाल संघ का चुनाव सम्पन्न

Kunwar Diwakar Singh

Sat, Oct 18, 2025

मोतीपुर, बहराइच। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ मोतीपुर तहसील इकाई के चुनाव में मुकेश यादव पुनः निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। पूर्व कार्यकाल में भी अध्यक्ष रहने वाले मुकेश यादव की ईमानदार कार्यशैली और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए सभी सदस्यों ने उन पर एक बार फिर विश्वास जताया। अन्य पदों पर भी सर्वसम्मति से निर्विरोध चयन हुआ। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर उपकार मिश्रा, उपाध्यक्ष पद पर संदीप कमल, मंत्री पद पर संजय सिंह, उप मंत्री पद पर आकाश कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष पद पर हेमंत श्रीवास्तव तथा संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले रवि वर्मा को प्रमुख सदस्य के रूप में चुना गया। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि मुकेश यादव ने अपने कार्यकाल में संगठन की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाया और समाधान कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसी कार्यकुशलता व निष्पक्ष नेतृत्व के कारण उन्हें पुनः निर्विरोध निर्वाचित किया गया है। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें