ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

दिल का दौरा पड़ने से विधायक आनंद यादव की बिगड़ी तबीयत : समय पर इलाज से टला बड़ा हादसा

Kunwar Diwakar Singh

Tue, Aug 5, 2025

बहराइच। विधानसभा कैसरगंज के विधायक आनंद यादव को लखनऊ से घर लौटते समय दिल का दौरा पड़ गया। सीएचसी जरवल मुस्तफाबाद में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें लखनऊ के लारी कार्डियोलॉजी संस्थान में रेफर किया गया। जहां समय पर उपचार मिलने के कारण अब उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार जब वे लखनऊ से वापस कैसरगंज आ रहे थे तभी मसौली के पास पहुंचने पर उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा। संयोगवश, उनके पीछे ही जरवल सीएचसी के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अशोक सिंह अपनी गाड़ी से जरवल लौट रहे थे। उन्होंने तुरंत विधायक को अपनी गाड़ी में बैठाया और रामनगर से दवा लेकर उन्हें खिलाई, फिर सीएचसी जरवल ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर होने पर उन्हें तत्काल लारी कार्डियोलॉजी के लिए रेफर कर दिया गया। इस दौरान डॉ. अशोक सिंह के साथ सीएचसी जरवल के डॉ. प्रशांत भी मौजूद थे। दोनों डॉक्टरों ने मानवीय आधार पर समय रहते उपचार कर उनकी जान बचाई। फिलहाल लारी कार्डियोलॉजी में उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें