ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

तीन चोर गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद : चोरों के पास से लैपटाप, मोबाइल, सोने व चांदी के जेवरात बरामद

Kunwar Diwakar Singh

Tue, Jul 22, 2025

बहराइच। थाना देहात कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम ने चोरी के माल के साथ तीन चोरों को धर दबोचा। पुलिस टीम ने चोरों को 7 बजे सबलापुर पुलिस के पास से गिरफ्तार किया। जिनकी पहचान फिरोज पुत्र फौजदार निवासी मुडकट्टी थाना बौण्डी, इमरान उर्फ छोटू पुत्र इबरार निवासी गुल्लावीर थाना दरगाह शरीफ व असलम पुत्र नदीम निवासी सराय मेहराबाद थाना रामगांव के रूप में की गई। पकड़े गए चोरों के पास से चोरी का एक अदद एचपी कम्पनी का लैपटाप, डेल कम्पनी का एक अदद लैपटाप, दो अदद मोबाइल, एक जोड़ी सोने की बाली, दो सोने की नथुनी, एक जोड़ी चांदी का कड़ा, चार जोड़ी चांदी की पायल, तीन अदद चांदी की राखी, तीन जोड़ी बिछुआ बरामद किया गया। पकड़े गए चोरों के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए नियमानुसार न्यायिक अभिरक्षा में न्यायालय रवाना किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें