ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

टाइगर इलेवन मिहीपुरवा ने जीता सीमांचल कप : फाइनल जीतने वाली टीम में को एक लाख रुपये नगद पुरस्कार

Kunwar Diwakar Singh

Fri, Jun 6, 2025

रुपईडीहा बहराइच। भारत नेपाल सीमा पर स्थित श्री राम जानकी इंटर कॉलेज के मैदानपर खेली गई सीमांचल नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब टाइगर इलेवन मिहीपुरव ने रोमांचक मुकाबले में आरसीसी की टीम को 14 रनों से हराकर जीत लिया। फाइनल मैच में टॉस हारकर पहले खेलते हुए टाइगर इलेवन की टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में वासु 33 अभिषेक मंडेला के 24 रनों की मदद से 108 रन बनाए। जवाब में आरसीसी की टीम के ओपनर बल्लेबाजों ने शानदार शुरुआत की इसमें आमिर इकबाल ने 35, अमन अली ने 32 रन बनाए। लेकिन उसके बाद टीम ताश के पत्तों की तरह ढह गई और टाइगर इलेवन ने 14 रनो जीतकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। फाइनल मैच में मुख्य अतिथि नानपारा नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल वहीद, नेपालगंज नर्सिंग होम के डायरेक्टर रोमन किदवई, नगर कोतवाल दद्दन सिंह, दीपक जयसवाल, हरीश वर्मा, आनंद पाठक, हाजी अनवर, संजय बंसल सहित कस्बे व आसपास के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। इस अवसर पर पूरा रामजानकी ग्राउंड खचाखच भरा था। फाइनल जीतने वाली टीम में को एक लाख रुपये नगद पुरस्कार और चमचमाती ट्राफी आयोजन समिति के संयोजक मोहम्मद जुबेर फारूकी एवं गुरु इंटीरियर के प्रोपराइटर दीपक जायसवाल द्वारा दी गई। जबकि आरसीसी की टीम को 51 हजार रुपये का नगद पुरुस्कार एवं ट्राफी दी गई। मैन ऑफ द सीरीज एवं बेस्ट बॉलर रोशन और बेस्ट बैट्समैन का खिताब बंटी को दिया गया। बेस्ट कमेंट्रेटर का एवार्ड रजा इमाम रिजवी, मनीष अग्रवाल, अब्दुल रकीब व अम्पायरिंग मेहताब जमील, संदीप सिंह राजपूत और मो. सलमान को दिया गया। इस अवसर आयोजक मो आलम, श्याम पंसारी, शैलेश जायसवाल, खेसाल फारूकी, एडवोकेट विवेक शुक्ला, मौलाना फारूक कासमी, मो अकरम, जमालुद्दीन, इम्तियाज खान, शमशाद खान, शादाब आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें