ब्रेकिंग

एसडीएम ने बच्चों का शैक्षणिक स्तर परखा

सफाई कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली की उठाई मांग, सौंपा ज्ञापन

ग्राम में सुविधाओं का विकास तेज़ी के साथ किया जा रहा

प्रभारी मंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर पीड़ितों को दिया हरसंभव मदद का भरोसा

चुनाव निरस्त करने की मांग

Ad

: काम करते समय चीनी मिल में गिरा मजदूर, मौत, तीन अन्य घायल

बहराइच। चीनी मिल में गुरूवार को हुए हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जबकि पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। गौरतलब हो कि थाना फखरपुर अन्तर्गत बहराइच-लखनऊ हाईवे पर पारले चीनी मिल स्थित है। गुरूवार को श्रमिक टीन लगाने के लिए काम कर रहे थे। जनपद कुशीनगर थाना अहिरौली अन्तर्गत ग्राम पंचायत अरकापुर निवासी रत्नेश विश्वकर्मा पुत्र जोखू विश्वकर्मा 24 वर्ष टीन लगाने के लिए लगभग 100 फिट ऊचाई पर काम कर रहा था। तभी सेफ्टी बेल्ट टूटने के चलते श्रमिक नीचे आ गिरा। गंभीर हालत में मजदूर को पीएचसी ले जाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर मेडिकल कालेज रिफर कर दिया गया। जहां इलाज शुरू होने से पहले श्रमिक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया। वहीं मिल परिसर में ही जैक लगाकर टैªक्टर-ट्राली लादते समय जैक टूट गया। जिसके नीचे दबकर मजदूर पम्मू व बाबू सहित तीन मजदूर घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। थानाध्यक्ष फखरपुर करूणाकर पाण्डेय ने बताया कि मृतक कर्मचारी के परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दे दी गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें