ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

ऋण पत्रावलियों का समय से निस्तारण करें बैंक: जिलाधिकारी : अधिक से अधिक कृषकों को जारी की जाय केवाईसी

Kunwar Diwakar Singh

Thu, Aug 28, 2025

बहराइच। बुधवार को देर शाम कलेक्ट्रेट सभगाार में जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी की अध्यक्षता में जिला परामर्शदात्री समिति/जिला स्तरीय समीक्षा समिति की त्रैमास बैठक सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, मुख्यमंत्री युवा स्वरोज़गार योाजना, एक जनपद एक उत्पाद, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पशुपालन व मत्स्यपालन से सम्बन्धित योजनाओं तथा सरकार द्वारा प्रायोजित विभिन्न्न ऋण योजनाओं की समीक्षा के दौरान बैंकों को निर्देश दिये गये कि योजनाओं का लक्ष्य पूर्ण कर ऋण वितरण कराना सुनिश्ति करें ताकि अधिक से अधिक लोगों को रोज़गार के अवसर मिल सकें। डीएम ने निर्देश दिया कि बैंकों को प्राप्त होने वाली ऋण पत्रावलियों को अकारण ही रिजेक्ट न करें। पत्रावलियों में छोटी-मोटी कमियां पाये जाने पर अभ्यर्थी से सम्पर्क कर आवश्यक दस्तावेज़ प्राप्त कर ऋण स्वीकृति की कार्यवाही करें। डीएम ने कहा कि यदि अपरिहार्य कारणों से यदि किसी पत्रावली को रिजेक्ट करते समय कारण का भी उल्लेख किया जाय। डीएम ने कहा कि आकांक्षी जनपद के विकास के लिए आवश्यक है कि सभी बैंक ऋण पत्रावलियों पर सहानुभूति पूर्वक विचार कर अधिकाधिक लोगों को ऋण प्रदान करें। बैठक का संचालन लीड बैंक प्रबन्धक जितेन्द्र मसंद ने किया। इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग केशव राम वर्मा, सीवीओ राजेश उपाध्याय, ईओ प्रमिता सिंह, डीडीएम नाबार्ड कैलाश जोशरी व अन्य सम्बन्धित अधिकारी, बैकों के जिला समन्वयक तथा अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें