ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: घुटनों तक गड्ढे, गड्ढो में भरा पानी, उसमें डाल दी गई मिट्टी

विकास भवन शेखदहीर मार्ग की कुछ यही है कहानी
मिट्टी डालने से मार्ग पर लोगों का निकलना हुआ दूभर
बहराइच। एक कहावत है एक तो करेला दूसरे नीम चढ़ा। यह कहावत विकास भवन शेखदहीर माधवरेती मार्ग पर सटीक बैठ रही है। एक तो पहले से मार्ग पर घुटनों घुटनों गड्ढे हैं। उसमें पानी भरा है उन गड्ढों भरे पानी में विभाग द्वारा ऊपर से मिट्टी डलवा दी गई है। जिससे चलना तो दूर अब तो निकलना भी मुश्किल हो गया है। ज्ञातव्य हो कि विकास भवन से शेखदहीर मार्ग की दयनीय दशा को देखते हुए मीडिया द्वारा अखबारों में खबरों का प्रकाशन किया गया था। स्थानीय लोगों द्वारा भी सीएम पोर्टल पर भी शिकायत की गई थी। जिसके बाद आनन फानन में गड्ढों भरे पानी में मिट्टी डालकर सड़क का बेड़ा गर्क कर दिया गया है। ज्ञातव्य हो कि शहर के डीएम आवास के बगल से माधवरेती शेखदहीर मार्ग गुजरता है। जो कि कई गांवों का मुख्य सम्पर्क मार्ग है। प्रतिदिन इस पर हजारों लोगों का आवागमन रहता है। बच्चे स्कूल जाते है पर सड़क की हालत इस तरह दयनीय हो गई है कि इस पर चलना दूभर हो गया है। लोग प्रतिदिन गिरकर चोटिल हो रहे है। बावजूद इसके न तो प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और न ही लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को इस सड़क की दयनीय हालत पर तरस आता है। विभागीय अधिकारियों की हीला हवाली से पिछले कई वर्षो से सड़क की मरम्मत नही हो सकी है। जिस पर कुछ क्षेत्रीय लोगों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर सड़क मरम्मत की मांग की थी। जिस पर जिलाधिकारी द्वारा मामले को संज्ञान मे लेते हुए लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया था पर मामला ढाक के तीन पात ही रहा। न तो सडक की मरम्मत हो पायी और न ही किसी अधिकारी ने उसको संज्ञान ही लिया। अब गड्ढो भरे पानी में सड़क पर मिट्टी डालकर लोगों का चलना दूभर किया जा रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें