डीएम व एसपी ने किया कारागार का आकस्मिक निरीक्षण : शातिर बंदियों पर विशेष नजर बनाये रखें
Kunwar Diwakar Singh
Fri, Jun 27, 2025
बहराइच। जिलाधिकारी मोनिका रानी एवं पुलिस अधीक्षक आर.एन.सिंह द्वारा जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान कारागार में कैदियों की सुविधाओं व व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान सम्पूर्ण कारागार परिसर का भ्रमण कर पुरुष बैरक, महिला बैरक, बंदी पाकशाला, क्रीड़ास्थल और अस्पताल वार्ड का जायजा लिया गया तथा बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और कारागार की साफ-सफाई की स्थिति का भी जायजा लिया गया। इस दौरान जेल अधीक्षक को निर्देश दिए गए कि वे नियमित रूप से कारागार का निरीक्षण करते रहें, शातिर बंदियों पर विशेष नजर बनाये रखें साथ ही समय-समय पर बंदियों की गतिविधियों की जानकारी देने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरों को निरंतर क्रियाशील रखने और जेल मैनुअल के अनुसार सभी व्यवस्थाएं बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन