: कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग ने ग्लोबल टाइगर्स डे मनाया
Admin
Sat, Jul 29, 2023निबन्ध प्रतियोगिता के लिए छात्रों को पुरस्कार वितरित
प्रभागीय वनाधिकारी ने वन्य जीवों व पर्यावरण संतुलन के लिए किया मार्ग दर्शन
बहराइच। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग अन्तर्गत कतर्नियाघाट रंेज के इण्टरप्रटेशन सेंटर स्थित मीटिग हाल में शनिवार को ग्लोबल टाइगर्स डे मनाया गया। कार्यक्रम में प्रभागीय वनाधिकारी कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग आकाश दीप बधावन की अध्यक्षता में मनाया गया। इस अवसर पर सुरेश चन्द्र यादव वन अधिवक्ता ने बाघों तथा अन्य जीवों के संरक्षण में कानूनी रूप् से कार्य करने के लिए बताया गया। शारदा सहायक परियोजना इण्टर कालेज गिरिजापुरी के विद्यार्थियों को निबन्ध प्रतियोगिता के लिए पुरस्कार वितरण किया गया। उप प्रभागीय वनाधिकारी गिरिजापुरी, कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग रमेश चौहान ने अपने उद्बोधन में वन एवं वन्य जीव तथा उसमें बाघों के महत्व की जानकारी दी। प्रभागीय वनाधिकारी कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग आकाश दीप बधावन ने समस्त रेंजों के क्षेत्रीय वन अधिकारियों को सूझबूझ से कार्य करने के लिए मार्ग दर्शन किया एवं कर्तव्य परायणता से कार्य करने तथा वन एवं वन्य जीवों व बाघों के बारे में पर्यावरण संतुलन के लिए मार्ग दर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन कोर्ट केस शाखा प्रभारी राम कुमार द्वितीय, उप क्षेत्रीय वन अधिकारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय वन अधिकारी ककरहा धर्मेन्द्र प्रताप कनौजिया, क्षेत्रीय वन अधिकारी मुर्तिहा रत्नेश यादव, क्षेत्रीय वन अधिकारी धर्मापुर मोबीन आरिफ, क्षेत्रीय वन अधिकारी निशानगाड़ा तारा शंकर यादव, क्षेत्रीय वन अधिकारी कतर्नियाघाट अनूप कुमार, क्षेत्रीय वन अधिकारी सुजौली रोहित कुमार यादव, 70वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के सहायक कमान्डेंट सशिन सिंह, इंस्पेक्टर अब्दुल्ला खां, वन विभाग कर्मचारी तथा विश्व प्रकृति निधि के प्रतिनिधि, ग्रामसभा आम्बा, विशुनापुर, वर्दिया, चहलवा, बडखडिया के ग्राम प्रधान व प्रधान प्रतिनिधि, एसओएस टाइगर से फैज, कतर्नियाघाट फ्रेन्डस क्लब से भगवानदास लखमानी व उनके सहयोगी, कतर्नियाघाट रेंज के समस्त बाघ मित्र तथा शारदा सहायक परियोजना इण्टर कालेज गिरिजापुरी के छात्र व शिक्षक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन