ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: जूनियर बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में कंचन व सीनियर बालक वर्ग में सचिन रहे प्रथम

तीन दिवसीय मंडलीय एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का हुआ समापन
सांस्कृतिक प्रतियोगिता में बहराइच बना चौंपियन
बहराइच। इंदिरा गांधी स्टेडियम में खेली जा रही 21वी माध्यमिक मंडलीय एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ। समापन के मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक देवीपाटन मंडल डा.ओम प्रकाश गुप्ता रहे। विशिष्ट अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार अहिरवार रहे। समापन दिवस पर एथेलेटिक्स जूनियर बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में कंचन बलरामपुर प्रथम, काजल बहराइच द्वितीय, ज्योति यादव गोंडा तृतीय रही। रिले रेस में बहराइच टीम प्रथम, श्रावस्ती टीम द्वितीय स्थान पर रही। लंबी कूद में कंचन बलरामपुर प्रथम, अन्नू गोंडा द्वितीय, मोहनी सिंह श्रावस्ती तृतीय रही। सीनियर बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में सचिन बहराइच प्रथम, आशुतोष बहराइच द्वितीय, शुभम बलरामपुर तृतीय रहे। सांस्कृतिक प्रतियोगिता में बहराइच टीम प्रथम स्थान पर व श्रावस्ती टीम द्वितीय स्थान पर रही। डीआईओएस मनोज अहिरवार ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रतियोगिता में जिन खिलाड़ियों ने विजय हासिल की है वह उनके अच्छे प्रशिक्षण व मेहनत का परिणाम है कि उन्होंने पदक हासिल किया। जो खिलाड़ी विजेता नहीं बन सके उनको थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है जिससे वह भी मेडल प्राप्त कर सके। उपस्थित सभी खिलाड़ियों ने बहुत ही शानदार खेल का परिचय दिया। मंडलीय प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी जो राज्य स्तर पर प्रतिभाग करेंगे उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं कि वे सभी राज्यस्तर पर मंडल का नाम रोशन करें। प्रतियोगिता का संयोजन वैद भगवानदीन गांधी इंटर कालेज के द्वारा किया गया। निर्णायक राकेश मिश्र, अरविन्द कुमार, कृष्ण प्रताप सिंह, वंदना रंजन व रामपाल यादव रहे। संचालन डा. राजेश सिंह व कुसुमेन्द्र सिंह ने किया। इस दौरान संयोजक प्रधानाचार्य जसवंत सिंह, क्रीड़ा अध्यक्ष विवेक रावत, क्रीड़ा सचिव अजय सिंह, नगेन्द्र कुमार, डा. अमित पांडेय, वीरेश कुमार, यशवंत सिंह, शांतनु सिंह, राजेश पांडेय, सोमेश मौर्य, प्रवीन सिंह, सुरेंद्र अवस्थी, जनार्दन गुप्ता, महेंद्र सिंह, धर्मेंद्र प्रताप सहित खिलाडी व अभिभावक मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें