ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

ट्रक की ठोकर से युवक गंभीर रूप से घायल, इलाज के दौरान मौत : कैसरगंज पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

Kunwar Diwakar Singh

Fri, Aug 22, 2025

कैसरगंज, बहराइच। थाना क्षेत्र कैसरगंज अंतर्गत लखनऊ-बहराइच राजमार्ग स्थित परमहंस डिग्री कॉलेज के निकट कैसरगंज से जरवलरोड जा रहे युवक को ट्रक ने ठोकर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैसरगंज लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक मुन्नीलाल पुत्र जगदीश उम्र लगभग 30 वर्ष अपने घर से गौड़िहया नंबर 1 के जयराज सिंहपुरवा से जरवलरोड मजदूरी करने जा रहा था स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैसरगंज लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना परिजनों को लगी तो गांव में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगो द्वारा कैसरगंज पुलिस सूचना दी गई। कैसरगंज पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें