ब्रेकिंग

20 से होगी नियमित पेराई

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न

रोज़गार मेले में चयनित अभ्यर्थियों को विधायक सदर ने वितरित किये जॉब ऑफर लेटर

घरेलू नल कनेक्शन एवं ओवरहेड टैंक निर्माण के कार्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ करें पूरा

महाराज सिंह इण्टर कॉलेज में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित

Ad

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पुलिस चौकी भूमि का पूजन : कैसरगंज सांसद प्रतिनिधि, एसडीएम व सीओ ने कराया चौकी भवन निर्माण का भूमि पूजन, कार्य शुरू

Kunwar Diwakar Singh

Fri, Oct 24, 2025

कैसरगंज, बहराइच। कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के हरनी चौरहा पर पुलिस चौकी भवन निर्माण के लिए शुक्रवार को भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर कैसरगंज सांसद प्रतिनिधि सुनील सिंह, उप जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, सीओ रवि खोखर और कैसरगंज कोतवाल बृजेन्द्र कुमार मिश्र मौजूद रहे। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन संपन्न कराया। सीओ रवि खोखर ने बताया कि यह पुलिस चौकी अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बनाई जा रही है। इसके अंतर्गत दस ग्राम पंचायतें आएंगी, जिसमें गोंडा से सटा अंतर-जनपदीय बॉर्डर क्षेत्र भी शामिल है। उन्होंने कहा कि इस चौकी के निर्माण से जनमानस में त्वरित न्याय और सुरक्षा का भाव उत्पन्न होगा। भवन बन जाने से जनता और पुलिस दोनों को जनसुनवाई तथा सुरक्षित आवास की बेहतर सुविधा मिल सकेगी। इसका निर्माण विभागीय और जन सहयोग से हो रहा है। भूमि पूजन के अवसर पर हरनी चौकी प्रभारी बृजेन्द्र गौड़, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजन सिंह, कांस्टेबल विजय कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें