ब्रेकिंग

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर स्कूल में उल्टा तिरंगा लगाने का आरोप

सेनानी शिला स्तम्भ पर छतरी लगाये जाने की मांग

सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने के लिए किया गया प्रेरित

क्रासकंट्री दौड़ व एनसीसी कैडेट्स की प्रभात फेरी से होगा कार्यक्रमों का आगाज

उत्थान आडिटोरियम में आयोजित हुआ विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस

Ad

नेपाल से भागे हुए 6 कैदियों को एसएसबी ने दबोचा : भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी व पुलिस का संयुक्त गश्त

Kunwar Diwakar Singh

Thu, Sep 11, 2025

रुपईडीहा, बहराइच। रोटी बेटी का संबंध रखने वाले पड़ोसी मित्र राष्ट्र नेपाल की स्थिति को देखते हुए एसएसबी 42वी वाहिनी के कमांडेंट गंगा सिंह उदावत के निर्देश पर एसएसबी व रूपईडीहा पुलिस ने सीमा क्षेत्र में संयुक्त गस्त कर क्षेत्रवासियों को सुरक्षा का एहसास दिलाया। नेपाल सीमावर्ती ग्राम पंचायत शिवपुरी मोहनिया में गुरुवार को एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम ने पैदल फ्लैग मार्च किया। नेपालगंज (जिला बांके) में आंदोलनकारियों द्वारा किए जा रहे हिंसक प्रदर्शन, तोड़फोड़ और जेल तोड़कर भागे कैदियों को लेकर सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं। इस गस्त के दौरान नेपाल से भागे हुए 6 कैदी सीमा पार करने की कोशिश में एसएसबी के हाथ लगे जिन में से 4 कैदियों को एसएसबी ने नेपाल पुलिस को सौंप दिया। तथा दो कैदियों से पूछताछ की जा रही है। भागे हुए सभी कैदी लखीमपुर जिले के बताए जा रहे है। 42वीं वाहिनी एसएसबी के कमांडेंट गंगा सिंह उदावत के दिशा-निर्देशन में असिस्टेंट कमांडेंट अभिषेक के नेतृत्व में यह फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान आदर्श थाना कोतवाली के उप प्रभारी निरीक्षक भी पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे। संयुक्त टीम ने शिवपुरी मोहनिया के जंगलों से होकर गुजरने वाले मार्गों पर आने-जाने वालों की सघन चेकिंग की। सीमा क्षेत्र से गुजरने वाले हर व्यक्ति पर कड़ी नजर रखी गई। फ्लैग मार्च के दौरान उप निरीक्षक सूर्यभान यादव, आलोक शुक्ला, कांस्टेबल कुलदीप चौधरी, सुबिंद्र यादव, अर्जुन मौर्या तथा एसएसबी 42वीं वाहिनी के जवान अभिषेक चौधरी व हरि प्रसाद राय ने सक्रियता दिखाई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें