ब्रेकिंग

नानपारा-लखीमपुर हाईवे पर हुआ हादसा

सैकड़ों ग्रामीण लाभान्वित

डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला पोषण समिति की बैठक

थाना समाधान दिवस का आयोजन

पीड़िता द्वारा एसपी से लगाई गई कार्रवाई की गुहार, थाना फखरपुर के एक गांव का मामला

Ad

1 किलो 592 ग्राम चरस के साथ नेपाली तस्कर गिरफ्तार : रूपईडहा पुलिस व एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई

Kunwar Diwakar Singh

Tue, Dec 2, 2025

रूपईडीहा, बहराइच। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रूपईडीहा पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा 1 किलो 592 ग्राम चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी रूपईडीहा रमेश सिंह रावत ने बताया कि एसएसबी एवं पुलिस की संयुक्त टीम सीमा पर नियमित गश्त कर रही थी। इसी दौरान पिलर संख्या 651/01 से करीब 100 मीटर की दूरी पर नेपाल की ओर से भारत में प्रवेश करते हुए एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा गया। शक के आधार पर उसे रोका गया और तलाशी लेने पर उसके पास से चरस बरामद की गई। गिरफ्तार तस्कर की पहचान रणबहादुर सिंह पुत्र कली भर्द निवासी खास बारेकोट ग्रामीण नगरपालिका वार्ड संख्या 08, जिला जाजरकोट, राष्ट्र नेपाल के रूप में की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना रूपईडीहा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय रवाना कर दिया। गिरफ्तारी टीम में थाना रूपईडीहा उप निरीक्षक शेखर प्रसाद साहनी, हेड कांस्टेबल स्वतंत्र विक्रम सिंह, कांस्टेबल हेमंत कुमार वर्मा, एसएसबी टीम में सहायक उप निरीक्षक कुमार ऋतुराज, हेड कांस्टेबल शिवजी लाल गुर्जर, कांस्टेबल दिनेश कुमार, कांस्टेबल कुमारी सुनीता, रंजन कुमारी तथा डॉग हैंडलर मोहम्मद फारूक, डॉग ‘रैंको’ के साथ शामिल रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें